ठाकुरगंगटी(गोड्डा) : थाना क्षेत्र के गौरीचक ग्राम में रविवार की संध्या वर्षा का पानी घर से बाहर निकलने को लेकर दो पक्षों मारपीट हुई। जमकर चला लाठी, डंडा, कुदाल, कुल्हाड़ी। इस संबंध में पीड़ित बीवी कसीमा खातून 36 ने थाना में आवेदन देते हुए लिखी है कि घर के पास की गली में वर्षा का पानी और फंसे हुए मलबे को साफ कर रही थी। तभी बगल के सलमान, अफरीदी, रउप व अन्य ने आकर गली साफ करने से मना करने लगा। सलीम45, मोकर्रम 35, सलमान22, अफरीदी19, इश्तियाक 25, कलम45, रउप52 ने मिलकर मारपीट करना शुरू किया। लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी आदि लेकर सभी लोग आ गए। बीवी कसीमा खातून के पति शेख मोहम्मद, पुत्र अब्दुल मन्नान, मोहम्मद जाहिद व सना खातून को बेरहमी से मारपीट करने लगा। जान मारने की नीयत से लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी आदि से ताबड़तोड़ वार किया। जिससे कि बीवी कसीमा खातून के परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। अब्दुल मन्नान 40 का सर फटा है। बीवी कसीमा का हाथ काटने से जख्म हो गयी है। मोहमूद38 का दाहिना हाथ टूट गया है और काफी चोट लगी है। जाहिद 16 का कान के पास में जख्म है और अंगूली कटा है। सना खातून काफी चोटिल हो गई है। सभी घायलों का इलाज हरि देवी रेफरल अस्पताल में चल रहा था। गंभीर जख्म होने के कारण चिकित्सक द्वारा अब्दुल मन्नान, महमूद, बीवी कसीमा को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया गया है। बीवी कासीमा ने आवेदन में यह भी लिखी है कि मारपीट के क्रम में उसकी परिवार की सदस्या सना खातून का कान का सोने का गहना और गले का चांदी का गहना विरोधी अभियुक्तों ने छीन लिया है। हालांकि दूसरे पक्ष के भी एक दो व्यक्ति मारपीट में घायल हुए हैं। द्वितीय पक्ष के शेख रउप ने भी थाना में आवेदन दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी द्वारा प्रथम पक्ष की आवेदिका बीवी का सीमा खातून 36 के आवेदन पर गौरीचक ग्राम निवासी सलीम 45 मुकर्रम 35 सलमान 22 अफरीदी 19 इश्तियाक 25 कलाम 45रउप52 के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। द्वितीय पक्ष के आवेदक शेख रउप के आवेदन पर गौरीचक गांव के ही अब्दुल मन्नान, मोहमूद जाहिद, नजरुल, भूटकू, तजीमन खातून, सईदा, महमूद के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस गंभीरता से मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


