हनवारा संवाददाता : आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को महागामा प्रखंड के मध्य विद्यालय विश्वास खानी में आयोजित किया गया। । शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे जिसमें मंइयां समान योजना,मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, सर्वजन पेंशन योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, आयुष्मान कार्ड आदि योजनाओं का स्टॉल लगाया गया था। शिविर में कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह पहुंच कर स्टॉल का निरीक्षण की। इस दौरान स्टाल में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों से योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कृषि मंत्री लाभुकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वही ग्रामीणों को बताया कि विश्वास खानी पंचायत प्रेम नगर का सड़क टेंडर हो गया है। दुर्गा पूजा के बाद काम चालू हो जाएगा। वही शिविर में लाभुकों की समस्याओं का निष्पादन ऑन द स्पॉट भी किया गया। शिविर में बालविकास परियोजना के द्वारा पोषण से संबंधी स्टॉल लगाए गए थे। जहां मंत्री दीपिका पांडेय सिंह पहुंचकर स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान अन्नप्राशन और गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर मुखिया स्वाति कुमारी, अंचलाधिकारी खगेन महतो, प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार के अलावा कांग्रेसी कार्यकर्ताओ के एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


