जमुई । बिहार के जमुई जिले के झाझा निवासी 24 साल के अभिषेक अब अमेरिकी कंपनी गूगल में जॉब करने वाले है। गूगल ने अभिषेक को 2 करोड़ रुपए सालाना का पैकेज दिया है। वे जॉइनिंग के लिए इसी महीने लंदन जाएंगे। गूगल से 2 साल पहले अभिषेक 1 करोड़ 8 लाख रुपए के पैकेज पर अमेजन कंपनी में थे। इस दौरान वे जर्मनी में रहे। कंप्यूटर साइंस से बीटेक करने वाले अभिषेक का कहना है कि, गूगल में जॉब करना मेरा सपना था। बचपन से ही अभिषेक को कोडिंग का शौक था।
अभिषेक की शुरुआती शिक्षा झाझा के प्राइवेट स्कूल में हुई है। उनके माता-पिता ने बताया कि बचपन से ही अभिषेक को कोडिंग के प्रति काफी लगाव था।
वहां कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में ही कुछ करना चाहता था। इसके लिए कोटा में रहकर अभिषेक ने तैयारी की और 2018 में एनआईटी पटना में उसका दाखिला हुआ। अभिषेक के पिता सिविल कोर्ट में वकील हैं, और मां ग्रामीण हैं। उनके बड़े भाई अमित कुमार दिल्ली में रहकर सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे हैं। वे कहते हैं, जर्मनी जाने के बाद मुझे नए मौकों के बारे में पता चला। अब लंबे वक्त तक गूगल में ही जॉब करने का इरादा है।
अभिषेक के मुताबिक, बीटेक पास करने के बाद कई कंपनियों में जॉब के लिए आवेदन किया था, लेकिन अच्छा ऑफर अमेजन से मिला। मुझे अमेजन ने एक करोड़ 8 लाख रुपए पैकेज दिया था। यहां एक साल तक जॉब करने के बाद गूगल में आवेदन किया। 5 राउंड के इंटरव्यू के बाद गूगल से मुझे जॉब ऑफर किया है।
अभिषेक ने बताया कि गूगल जैसी बड़ी कंपनी में जॉब लेने का प्रोसेस सबके लिए एक ही सामान होता है। बस हमें करियर पोर्टल पर जाकर अप्लाई करना होता है। अगर हम किसी दूसरे एम्पलाई से मदद लेते हैं, तब और भी आसान हो जाता है। फिर हमारे सीवी के बेसिस पर उसे शॉर्ट लिस्ट किया जाता है और इंटरव्यू कराया जाता है।


