गोड्डा : राज्य सरकार के निर्देश पर जरूरतमंदों को लाभान्वित करने हेतु सम्पूर्ण राज्य में “आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बसंतराय प्रखंड के डेरमा पंचायत भवन में आयोजित जनकल्याणकारी योजनाओं से आम लोगों को जोड़ने के लिए “आपकी योजना- आपकी सरकार-आपके द्वार” पंचायत स्तरीय शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में एक तरफ जहां लाभुकों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ लाभकों के पास राशन कार्ड नहीं होने से परेशानी बढ़ने लगी है। हालांकि मौके पर लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सभी योजना की जानकारी और लाभुकों को देते हुए बताया गया कि आयोजित शिविर में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ लाभुको की त्वरित प्रदान द्वार किया जा रहा है। लाभुकों को भटकना नहीं पड़े इसलिए पंचायत में ही शिविर लगाया जा रहा है। डेरमा पंचायत के मुखिया रिंटू यादव ने बताया की शिविर से सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ सुलभ रूप से दिया जा रहा है तथा जिला प्रशासन के द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि शिविर में आने वाले सभी लोगों को न सिर्फ सभी योजना की जानकारी दी जाए, बल्कि लोगों की समस्या का त्वरित निष्पादन करने का प्रयास किया जाए। कार्यक्रम में अबुआ आवास, सावित्रीबाई फुले योजना, मईया सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना का लाभ सीधे लाभुकों को दिया जा रहा है वही शिविर में राशन कार्ड मुहैया नहीं होने पर परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पंचायत सचिव गंगाराम, मुखिया रिंटू चौधरी सहित प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।





