हिरणपुर (पाकुड़ )खाली कोयला वाहनों की परिचालन को रोक लगाने के लिए शनिवार को हिरणपुर थाना में बैठक हुई। जहां मुख्य रूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद, झामुमो जिला संगठन प्रभारी अजीजुल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली मौजूद रहे। बैठक में पाकुड़- हिरणपुर एवं लिट्टीपाड़ा मुख्य सड़क पर आये दिन लगातार हो रही सड़क दुर्घटना को लेकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की इस मार्ग होते हुए कोयला के खाली वाहनों का परिचालन को लेकर पुरजोर विरोध किया गया। वहीं एक सप्ताह के भीतर कोयला खाली वाहनों का परिचालन पाकुड़ से हिरणपुर मार्ग होते रोक लगाने के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया।कहा कि कोयला वाहनों के लिए मार्ग निर्धारित है।जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने कहा कि हिरणपुर बाजार में भीड़भाड़ काफी ज्यादा होती है।जिसके कारण सभी प्रकार के भारी वाहनों के परिचालन के लिए निर्धारित समय तय किया जाए इसलिए उपस्थित लोगों ने प्रशासन से सुबह 10 से दोपहर 12 बजे एवं शाम 4 से रात 8 बजे तक नोइंट्री लगाने की मांग की इस दौरान झामुमो जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने कहा कि कोयला खाली वाहनों का परिचालन एक सप्ताह के भीतर बन्द होना चाहिए अगर इसपर प्रशासन गंभीर नही हुए तो आम जनता सड़क पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में एसडीपीओ डीएन आजाद ने कहा कि बैठक में स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन से कई मांग रखी गई है। इसको लेकर वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया जाएगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


