देवघर संताल एक्सप्रेस:-देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त रोहित कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार बंद पड़े सभी स्ट्रीट लाइट को युद्ध स्तर से टीम लगा कर के रिपेयर किया जा रहा है. शनिवार को निगम के चार टीम लगा करके निम्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट का रिपेयर किया गया जिसमें (1) पिंटू रामानी विद्युत मिस्त्री के माध्यम से जसीडीह मैन रोड,जसीडीह बाजार,(2) रंजय पोद्दार विद्युत मिस्त्री के माध्यम से मंदिर वीआईपी गेट,बम भोला पथ,सरिता होटल रोड,मीना बाजार रोड,(3) मोहन कुमार राम विद्युत मिस्त्री के माध्यम से परमेश्वर दयाल रोड,विद्युभूषण सरकार रोड,कचहरी रोड,(3) पवन कुमार रामानी विद्युत मिस्त्री हाइड्रोलिक गाड़ी के माध्यम से देवघर दुमका रोड, सदर हॉस्पिटल रोड,शहीद आश्रम रोड,(4) घनश्याम कुमार विद्युत मिस्त्री से जागृति नगर, नीलकंठ विहार,बासमत्ता कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों का निष्पादन किया गया जानकारी देते हुए सहायक विद्युत प्रभारी कुणाल खवाड़े द्वारा बताया गया स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने में युद्ध स्तर से टीम लगाया गया है. शिकायतों का निष्पादन बारीकी से किया जा रहा है. लाइट रिपेयर का कार्य कल रविवार को भी जारी रहेगा जिसमें शहर के मैन रोड में लगे स्ट्रीट लाइट एवं चौक चौराहों पर लगे हाय मस्ट लाइट मिडिल मस्ट लाइट को दुरुस्त किया जाएगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


