देवघर संताल एक्सप्रेस:-बैद्यनाथ धाम केसरवानी वैश्य महिला सभा के तत्वाधान में दीनबंधु मिडिल स्कूल देवघर में बच्चो को पठन पाठन सामग्री वितरित किया गया।केशरवानी समाज के द्वारा अब आगे वृक्ष रोपण और जरूरत मंद बच्चो के बीच कपड़ो का वितरण भी किया जाएगा।इसकी जानकारी बैद्यनाथ धाम केसरवानी समाज के अध्यक्ष दीपक केशरी ने दी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला अध्यक्ष नीतू केशरी,मंत्री सोनी केशरी,कोषाध्यक्ष स्वेता केशरी,नेहा केशरी, आकांक्षा केशरी,कृति केसरी और भी कई महिलाए कार्यक्रम में मौजुद थी।बताते चलें कि केसरवानी समाज के सदस्यों द्वारा समय समय पर सामाजिक कार्य किए जाते रहते हैं इसी क्रम में शनिवार को बच्चों के बीच पठन पाठन की सामग्री वितरित किया गया।दीपक केसरी ने बताया कि हमारे संगठन का मकसद जहां एक ओर समाज के लोगों को एक जुट रखना है वहीं समाज सेवा भी निरंतर जारी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


