रानीश्वर(दुमका) । आठ सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को ग्राम प्रधान मांझी संगठन के बैनर तले अंचल कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन सह एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धरना के बाद ग्राम प्रधानों ने उपायुक्त के नाम अंचल अधिकारी मोहम्मद कयूम अंसारी को स्मार पत्र समर्पित किया। मांग पत्र के माध्यम से उपायुक्त से मांग की गई है कि ग्राम प्रधान चिन्हित परंपरागत लेखा होड़, पराणिक, जगमाझी, नायकी, कूडूम नायकी व गुड़ीत को सम्मानित भत्ता का जल्द से जल्द भुगतान किया जाय| परंपरागत स्वशासन के पदधारक के निधन के पश्चात उनके आश्रित का ही चयन किया जाय । ग्राम प्रधान के निधन के पश्चात उनके वंशज का चयन निश्चित समय पर किया जाय। प्रधानी मौजा में ऑनलाइन लगान वसूली बंद किया जाय। संथाल परगना काश्तकारी कानून के तहत ग्राम प्रधानों के माध्यम से पूर्व के तरह लगान वसूली चालू करायी जाय। अवसर पर चुड़का मरांडी, कुशल हांसदा ,कुँवर हांसदा लालचंद हांसदा ,कृष्ण चंद्र घोष के साथ काफी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद थे|
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


