संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर (पाकुड़)। शुक्रवार को करमा पूजा को लेकर नहाने गई टोंगी स्थित डैम के गहरे पानी मे तुरसाडीह गांव के तीन बच्ची डूब गई। इसमे से दो बच्ची को स्थानीय लोगो द्वारा किसी तरह बचा लिया गया। वही दुखु साहा की 11 वर्षीया पुत्री पुष्पा कुमारी की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार टोंगी पहाड़ निकट स्थित डैम में करीब 25 से 30 फिट गहरा पानी है। सुबह करीब सात बजे तुरसाडीह गांव के दुखु साहा की पुत्री पुष्पा कुमारी , विकास यादव की पुत्री बॉबी कुमारी (9) व दुलाल यादव की पुत्री प्रियंका कुमारी (12):…
Author: Santal Express
पाकुड़। डिग्री कॉलेज महेशपुर में नामांकन और कक्षा प्रारंभ होते ही क्षेत्र में छात्राओं व अभिवाहको के बीच काफी उत्साह का माहौल है। उच्च शिक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता फैल रही है । प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर मो. मसूद अहमद ने विधायक स्टीफन करने का आभार व्यक्त करते हुए बताया ग्रामीण क्षेत्र के हमारे बच्चे इस महाविद्यालय में पढ़ाई कर अपने भविष्य को उज्जवल कर सकेंगे। इसमें छात्रवृत्ति से संबंधित समस्या आ रही है। क्योंकि इसका लिंक ई कल्याण पोर्टल पर महाविद्यालय को नहीं जोड़ा गया था।लेकिन महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी के प्रयास से अब छात्रवृत्ति मिल सकेगी ।इनके…
रांची । केंद्रीय उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने कहा कि प्याज के दाम को नियंत्रित रखने के लिए केंद्र सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। बढ़ते हुए मूल्य पर नियंत्रण के लिए बफर स्टॉक के प्याज को सस्ती दरों पर प्याज बेचने का निर्देश दिया गया है। इस क्रम में शुक्रवार काे रांची सहित आधा दर्जन बड़े शहरों में 35 रुपये प्रति किलो प्याज की बिक्री शुरू की गयी है। झारखंड की राजधानी रांची में नेफेड और एनसीसीएफ की तरफ से आठ स्थल चिह्नित किए गए हैं। यहां मोबाइल वैन लगाकर रियायती दरों पर प्याज की बिक्री…
मुख्यमंत्री ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बोकारो एवं रामगढ़ जिले को 733 योजनाओं का दिया तोहफा बाेकाराे। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज हमारी सरकार गांव-गांव पहुंच रही है। आपकी समस्याओं के समाधान के लिए आपके दरवाजे पर पूरा सरकारी तंत्र मौजूद है। आप आगे आएं और राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़कर अपने को सशक्त बनाएं। आपकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव हमारी प्राथमिकता है। आप अपना आशीर्वाद बनाए रखें। हम आगे भी आपके बीच कई नई कल्याणकारी योजनाओं को लेकर आएंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार काे बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया प्रखंड के ललपनिया स्थित फुटबॉल मैदान…
दुमका । जिले के मसलिया प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मोहनपुर में शुक्रवार को विषाक्त मध्याह्न भोजन खाकर करीब 60 छोटे बच्चों की तबीयत बिगड़ जाने से विद्यालय में अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना मसलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक को होने पर चिकित्सक डॉ विकास कुमार टीम सहित विद्यालय पहुचकर उपरोक्त सभी बच्चों को इलाज के लिए तीन एम्बुलेंस के सहारे मसलिया स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जांच सभी बच्चों का इलाज चालू है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ससमय बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र लाए जाने के कारण बच्चों को इलाज के…
देवघर में 28 सितंबर को यात्रा प्रवेश करेगी देवघर। भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला की महत्वपूर्ण बैठक एक होटल के सभागार में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने की बैठक की। बैठक में संथाल परगना कार्यक्रम प्रभारी बबलू भगत, बिहार के सहरसा के विधायक आलोक रंजन झा, देवघर विधायक नारायण दास, छत्तीसगढ़ के विधायक सतीश चंद्र झा,विकास चंद्र झा झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री राज पलिवार, दुमका के प्रभारी संजीव जजवाड़े,भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह मंच पर उपस्थित थे। इस मौके पर संथाल परगना कार्यक्रम प्रभारी बबलू भगत ने कहा पूरे झारखंड में 20 सितंबर से…
हंसडीहा । भागलपुर दुमका रेल खंड में शुक्रवार को बन्दे भारत ट्रेन का ट्रायल कराया गया। जिसमें डीआरएम मालदा मनीष कुमार गुप्ता के साथ रेलवे के सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।जानकारी के अनुसार 15 सितंबर को भागलपुर से हावड़ा बन्दे भारत ट्रेन चलाने को लेकर तैयारियां की जा रही है। जिसमें सभी स्टेशनों का जायजा लेने स्वयं डीआरएम मालदा श्री गुप्ता पहुंचे। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये। वहीं हंसडीहा स्टेशन पर बन्दे भारत के शुरुआत को लेकर 15 मिनट का कार्यक्रम रखा गया है। जिसकी तैयारी की जा रही है।वहीं डीआरएम के निरीक्षण के दौरान मौके…
देवघर:-बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर वासियो को एक बड़ी सौगात केंद्र सरकार द्वारा मिली है। बाबा बैद्यनाथ धाम स्टेशन से वाराणसी तक यात्रा के लिए वंदे भारत ट्रेन 15 सितंबर को शुरुआत होने जा रही है।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका विधिवत् ऑनलाइन उदघाटन तकरीबन 10:00 बजे करेंगे। वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत से अब देश भर के यात्री एक ही ट्रेन से बाबा बैद्यनाथ धाम और काशी विश्वनाथ धाम दो ज्योर्तिलिंग के दर्शन और पूजन के लिए वहां जा सकेंगे।साथ ही बिहार गया जैसे तीर्थ स्थल भी वंदे भारत ट्रेन से ही जा सकेंगे।वही 15 सितम्बर हो वंदे भारत ट्रेन…
वाराणसी। ज्ञानवापी को लेकर हिंदू पक्ष ने सिविल जज सीनियर डिविजन की कोर्ट में अपील की थी कि व्यास तहखाने में नमाजियों के प्रवेश पर रोक लगाए। हिंदू पक्ष की अपील को कोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दी। सिविल जज सीनियर डिवीजन हितेश अग्रवाल ने ज्ञानवापी तहखाने में चल रही पूजा को यथावत रखने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कस्टोडियन जिलाधिकारी वाराणसी को तहखाने में किसी भी तरह के मरम्मत काम न कराने का आदेश दिया है। याचिका निरस्त होते ही अब हिंदू पक्ष तहखाना की मरम्मत कराने की मांग कर जिला कोर्ट में अपील करेगा। हिंदू पक्ष…
नई दिल्ली । भारत एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के अपने आखिरी ग्रुप चरण मैच में 14 सितंबर को चीन के हुलुनबुइर में मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा। जहां शीर्ष ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारत टेबल टॉपर के रूप में मैच में उतरेगा, वहीं अम्माद बट के नेतृत्व वाला पाकिस्तान अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के रूप में भारत से भिड़ेगा। गत चैंपियन ने टूर्नामेंट को पसंदीदा के रूप में खेला है और प्रत्येक मैच जीता है। भारत ने पहले मैच में मेजबान चीन को 3-0 से हराया, दूसरे मैच…



