देवघर:-बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर वासियो को एक बड़ी सौगात केंद्र सरकार द्वारा मिली है। बाबा बैद्यनाथ धाम स्टेशन से वाराणसी तक यात्रा के लिए वंदे भारत ट्रेन 15 सितंबर को शुरुआत होने जा रही है।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका विधिवत् ऑनलाइन उदघाटन तकरीबन 10:00 बजे करेंगे। वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत से अब देश भर के यात्री एक ही ट्रेन से बाबा बैद्यनाथ धाम और काशी विश्वनाथ धाम दो ज्योर्तिलिंग के दर्शन और पूजन के लिए वहां जा सकेंगे।साथ ही बिहार गया जैसे तीर्थ स्थल भी वंदे भारत ट्रेन से ही जा सकेंगे।वही 15 सितम्बर हो वंदे भारत ट्रेन की उदघाटन को लेकर बीजेपी के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने बाबा बैद्यनाथ धाम रेलवे स्टेशन का जायजा लिया।साथ ही स्टेशन प्रबंधक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।






