संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर (पाकुड़)। शुक्रवार को करमा पूजा को लेकर नहाने गई टोंगी स्थित डैम के गहरे पानी मे तुरसाडीह गांव के तीन बच्ची डूब गई। इसमे से दो बच्ची को स्थानीय लोगो द्वारा किसी तरह बचा लिया गया। वही दुखु साहा की 11 वर्षीया पुत्री पुष्पा कुमारी की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार टोंगी पहाड़ निकट स्थित डैम में करीब 25 से 30 फिट गहरा पानी है। सुबह करीब सात बजे तुरसाडीह गांव के दुखु साहा की पुत्री पुष्पा कुमारी , विकास यादव की पुत्री बॉबी कुमारी (9) व दुलाल यादव की पुत्री प्रियंका कुमारी (12): सहित आठ -नो बच्चियां करमा पूजा की नहाय खाई को लेकर निकट के डैम में नहाने आई थी। नहाने के दौरान गहरे पानी मे जाने से तीन बच्ची डूब गई। इसको लेकर साथ मे नहा रही अन्य बच्चियों ने हल्ला मचाने लगी। तब स्थानीय लोगो द्वारा बॉबी कुमारी व प्रियंका कुमारी को पानी से किसी तरह निकालकर इलाज के लिए सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल भेजा गया। वही पुष्पा कुमारी को करीब दो घण्टे बाद स्थानीय लोगो ने काफी प्रयास के बाद मृत अवस्था मे निकाला गया। शव को देखने साथ परिवार के सदस्यों में रो रोकर बुरा हाल बना हुआ था।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


