नई दिल्ली । यूपीआई लाइट जल्द ही ऑटो टॉप-अप की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इससे यूजर्स को बार-बार अपने अकाउंट में बैलेंस ऐड करने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के एक सर्कुलर के मुताबिक 31 अक्टूबर से यूजर्स अपने यूपीआई लाइट अकाउंट में अपनी पसंद की राशि फिर से जमा करने के लिए ऑटो टॉप-अप ऑप्शन का उपयोग कर सकेंगे। एनपीसीआई के सर्कुलर के मुताबिक यूजर्स द्वारा चुनी गई राशि से यूपीआई लाइट बैलेंस स्वचालित रूप से पुनः लोड हो जाएगा। इसका उद्देश्य किसी भी समय यूजर्स को अपने यूपीआई लाइट वॉलेट…
Author: Santal Express
केरियर निर्माण की दृष्टि से देश का हेल्थकेयर सेक्टर सबसे तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश की विशाल आबादी और खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में बसने वाली आबादी को देखते हुए यह कहा जा सकता है। लगभग समस्त सर्वेक्षणों में स्पष्ट कहा गया है कि आने वाले दशक में देश में निजी निवेश और कॉर्पोरेट अस्पताल संस्कृति के कारण उपलब्ध बेड और स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। इतना ही नहीं, अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक उपकरणों पर भी प्राय: अस्पतालों में ज्यादा धन खर्च किया जाएगा और सुपरस्पेशियलिटी अस्पतालों का प्रचलन बढ़ेगा। इन निजी कॉर्पोरेट अस्पतालों में अपोलो, मैक्स, मेदांता…
अगर आप साहसिक युवा हैं और सरकारी नौकरी चाहते हैं तो आपके लिए अवसर है। कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए आवेदान मांगे हैं। इसके लिए 39481 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के अनुसार कुल 39,481 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन जनवरी-फरवरी 2025 में किया जाएगा। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती से एनआईए, एसएसएसफ, राइफलमैन जीडी और असम राइफल्स के लिए चयन किया जाएगा। कब तक कर सकते हैं आवेदन : इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है और आवेदन की…
बालीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कहा है कि फैशन उनके लिए एक कहानी बताने का तरीका है। एक्ट्रेस ने कहा, फैशन मेरे लिए खुद को व्यक्त करने का एक और तरीका है, यह मेरे लिए खुद का प्रतिबिंब है। मैंने हमेशा अपने प्रति सच्चा रहने की कोशिश की है। फैशन हमेशा बदलता रहता है लेकिन मेरे लिए यह हमेशा आरामदायक और आसान रहा है।” जब आलिया से उनके बालों और त्वचा की देखभाल के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अपने रूटीन के बारे में भी कई बातें शेयर की। उन्होंने कहा मैं एक नियमित स्किनकेयर रूटीन का पालन करती…
फिल्म पुष्पा के दूसरे पार्ट पुष्पा 2 : द रूल का दर्शकों द्वारा बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अब अल्लू अर्जुन की ये फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म के ओटीटी राइट्स बिक गए हैं और रिलीज से पहले ही बंपर कमाई कर ली है। बताया जा रहा है कि फिल्म के ओटीटी राइट्स बिक चुके हैं। मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ डील की है। जानकारी के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के ओटीटी राइट्स 270 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। इस तरह से मेकर्स ने…
कोलकाता । आरजी कर अस्पताल की घटना के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सामाजिक बहिष्कार करने की घोषणा की है। राज्यपाल ने गुरुवार शाम को एक वीडियो संदेश में कहा कि वह अब मुख्यमंत्री के साथ किसी भी सार्वजनिक या सरकारी मंच पर नहीं होंगे। उन्होंने ममता बनर्जी का नाम लिए बिना ‘लेडी मैकबेथ’ कहकर तंज कसा। राज्यपाल ने कहा, “एक राज्यपाल के रूप में मैं आंखें बंद करके नहीं रह सकता। बंगाल की जनता के साथ खड़े होकर मैंने फैसला किया है कि मैं मुख्यमंत्री का सामाजिक बहिष्कार करूंगा। यदि किसी…
बर्न (स्विट्जरलैंड) । मिस स्विट्जरलैंड की पूर्व फाइनलिस्ट और मॉडल क्रिस्टीना जोक्सिमोविच नहीं रहीं। उनके पति थॉमस ने उन्हें बेरहमी से मौत के घाट के उतार दिया। पहले गला घोंटा। इसके बाद शव के टुकड़े कर उन्हें मिक्सी में डालकर पीस दिया। यह खुलासा स्विट्जरलैंड पुलिस ने कई माह की लंबी जांच के बाद 48 घंटे पहले बुधवार को अदालत में किया। थॉमस जेल की सलाखों के पीछे है। थॉमस और क्रिस्टीना से दो संतान (पुत्रियां) हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के अनुसार, 38 वर्षीय क्रिस्टीना जोक्सिमोविक स्विट्जरलैंड के बेसल शहर के पास बिनिंगेन में परिवार (पति और दो पुत्रियों)…
सर्वोच्च अदालत ने कहा, केजरीवाल को गिरफ्तार कर सीबीआई ने किसी कानून का उल्लंघन नहीं किया नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली आबकारी घोटाला के सीबीआई से जुड़े मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी। जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने 10 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत देने का फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि जमानत के दौरान केजरीवाल केस की मेरिट पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं बोलेंगे। वे ट्रायल कोर्ट में पूरा सहयोग करेंगे। कोर्ट ने कहा कि ईडी के मामले में जमानत की जो शर्तें लगाई गई थी…
लाहौर । पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में डेरा गाजी खान-क्वेटा रोड पर काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) के जवानों से घिरे दो फितना अल-ख्वारिज आतंकवादियों को उनके साथियों ने गोली मार दी। साथियों की जान लेने के बाद भाग गए। सीटीडी के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जियो न्यूज की खबर के अनुसार, यह दोनों आतंकवादी मौके पर ढेर हो गए। सीटीडी ने आतंकियों के ठिकाने से एक हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। अन्य आतंकवादियों की तलाश के लिए अभियान चल रहा है। यह पहली बार नहीं है जब आतंकियों ने अपने…
कोलकाता । राशन घोटाले की जांच को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फिर से कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार सुबह कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के सात विभिन्न स्थानों पर ईडी ने छापेमारी की। इनमें शेक्सपियर सरणी, उलुबेरिया, जयनगर और कल्याणी शामिल हैं। खासकर, कल्याणी के एक आदिवासी क्षेत्र में ईडी की टीम ने छापेमारी की। इस कार्रवाई में एक फूड इंस्पेक्टर के घर की भी तलाशी ली गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने की संभावना जताई जा रही है। ईडी लंबे समय से राशन घोटाले की जांच कर रहा है। जांच की शुरुआत में ही कई जगहों पर छापेमारी…



