मुम्बई। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज रहे दिनेश कार्तिक अपनी ऑलटाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को शामिल नहीं किये जाने के बाद प्रशंसकों के निशाने पर थे। इसी को लेकर अब कार्तिक ने माफी मांगी हैं। उन्होंने इस दौरान साफ किया कि यह ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन बताई हर फॉर्मेट को मिलाकर बनाई गई है। कार्तिक ने कहा, ‘भाई लोग, मुझसे बड़ी गलती हो गई। सच में यह गलती थी। मुझे इसका अंदाजा तब हुआ जब यह वीडियो सामने आया। जब मैंने 11 खिलाड़ियों की सूची तैयार की तो बहुत सारी चीजें हो…
Author: Santal Express
– सरकार ने कहा, महंगी और जटिल पड़ रही योजना, जेब से देना पड़ रहा है रिटर्न नई दिल्ली । देश में सोने के बढ़ते आयात पर प्रतिबंध लगाने के लिए लाई गई सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) योजना को सरकार बंद कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक सरकार का मानना है कि यह एक महंगा और जटिल निवेश साधन है। इस कारण सरकार अब आगे सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी नहीं रख सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से इस योजना को बंद करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इससे पहले ही कयासों का दौर शुरू हो चुका…
नई दिल्ली। सरकार अगले महीने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के भंडार से थोक खरीदारों को खुले बाजार में गेहूं बेचने पर विचार कर रही है। यह फैसला आगामी त्योहारी सीजन में संभावित मूल्य वृद्धि को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। पिछले साल एफसीआई ने जून में खुले बाजार में बिक्री शुरू की थी और 10 मिलियन टन गेहूं की रिकॉर्ड मात्रा थोक खरीदारों को बेची थी। व्यापारियों का कहना है कि मौजूदा आपूर्ति स्थिति पर्याप्त है लेकिन त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने पर कीमतों में वृद्धि की संभावना हो सकती है। वर्तमान में एफसीआई के पास 25.89…
देहरादून । चमोली में बीती रात से हो रही बारिश शुक्रवार सुबह थमी। यहां बदरीनाथ हाईवे कंचन नाला, गुलाबकोटी, पागलनाला व नन्दप्रयाग में मलबा आने के कारण मार्ग अवरूद्ध है।देवाल ब्लॉक मे बगड़ी गाड़ से हरनी जाने वाला जिला पंचायत का पैदल पुल टूट गया है। कोटद्वार व आसपास के क्षेत्र में बीती रात हुई बारिश के चलते नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार दुगड्डा के बीच दो स्थानों पर मलबा आने से बंद है। वाहनों को सिद्धबली मंदिर के समीप पुलिस चेक पोस्ट पर रोका जा रहा है।उधर कुंभीचौड़ क्षेत्र में बहेड़ा स्रोत के उफान पर आने से रतनपुर क्षेत्र…
रांची । झारखंड हाई कोर्ट जलाशयों के आसपास हो रहे अतिक्रमण पर सख्त है। हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस अरुण राय की खंडपीठ ने शुक्रवार को धुर्वा डैम, गेतलसूत डैम, कांके डैम और हरमू नदी समेत अन्य जलाशयों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिया है। कोर्ट ने तीन सप्ताह में अतिक्रमण हटाने को लेकर वृहद अभियान चलाने का निर्देश दिया है। साथ ही अदालत ने राज्य सरकार और रांची नगर निगम को इस संबंध में एक्शन प्लान बनाने का भी निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा…
रांची। झारखंड हाईकोर्ट में होम गार्ड के जवानों की अवमानना याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत ने राज्य सरकार को यह निर्देश दिया कि 25 अगस्त, 2017 से होम गार्ड के जवानों को बढ़े हुए वेतन का लाभ दिया जाये। 10 अगस्त को मुख्यमंत्री ने होम गार्ड के जवानों को पुलिस कर्मियों के समकक्ष समान कार्य का समान वेतन देने का आदेश जारी किया है लेकिन हाई कोर्ट ने कहा कि जब से कोर्ट ने आदेश दिया है, उसी तारीख से होमगार्ड जवानों को पुलिस कर्मियों के समकक्ष समान कार्य का…
रांची । भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से राजधानी रांची के मोरहाबादी में शुक्रवार काे आयोजित युवा आक्रोश रैली में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। रैली में शामिल भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार भी की गई। आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार के बाद पूरी भीड़ तितर-बितर हो गई। मोरहाबादी मैदान में युवा आक्रोश रैली खत्म होने के बाद भाजयुमो के नेतृत्व में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने लगे। जैसे ही भाजपा ने मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने की कोशिश की, पुलिस ने उन्हें…
चेन्नई । सुहाग की निशानी माने जाने मंगलसूत्र को ही एक महिला ने हथियार बना लिया और अपने ही पति का गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु की है। वारदात की वजह घरेलू झगड़ा बताई जा रही है। फिलहाल, इसे लेकर पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। पुलिस ने आरोपी महिला को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई जारी है। मामला तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के त्रिप्लिकेन की है। 28 साल के मणिवन्नन 35 वर्षीय पत्नी नगम्मल के साथ असदुद्दीन खान स्ट्रीट पर रहते थे। नगम्मल ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन…
मुंबई । दुनिया भर के विभिन्न देशों में वायरल बीमारी ‘मंकीपॉक्स’ का संक्रमण बढ़ता हुआ पाया गया है. परिणामस्वरूप, ‘मंकीपॉक्स’ संक्रमण की गति और बीमारी की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 18 अगस्त को एक बैठक की थी. इस बैठक में ‘मंकीपॉक्स’ संक्रमण की समय रहते रोकथाम के लिए दिशा निर्देश अपनाने का निर्देश दिया गया है.महाराष्ट्र में भी मंकीपॉक्स संक्रमण को लेकर एहतियात के तौर पर मुंबई महानगरपालिका प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. इसके लिए सेवन हिल्स अस्पताल में 14 बिस्तरों वाला एक वार्ड आरक्षित किया गया है. हालांकि…
नई दिल्ली । वक्फ (संशोधन) बिल पर संसद में भारी हंगामा हुआ था। बढ़ता विवाद और हंगामें को देखते हुए इस बिल को संसद की जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (जेपीसी) को भेज दिया गया था। इस कमेटी की पहली ही बैठक में तीन पर हंगामे की स्थिति बनी। बैठक में हंगामे के बीच बीजेपी सांसद ने कहा कि वक्फ के पास जितनी जमीन उतने में ढाई कुवैत और डेढ़ बहरीन बन जाएंगे। वक्फ बोर्ड के पास करीब 9 लाख एकड़ जमीन देश में हैं। सूत्रों के मुताबिक, पहली जेपीसी की बैठक में एक के बाद एक कई बार जोरदार हंगामा हुआ।…

