नाला(जामताड़ा) गुरुवार को कास्ता तथा तथा धोबना पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर धोबना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार मौजूद रहे । इस दौरान उनके कर कमलों द्वारा विभिन्न परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया और अधिक से अधिक लोगों को सरकार द्वारा प्रदत्त एवं संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान केसीसी कार्ड, जॉब कार्ड, फाइलेरिया किट ,वृद्धा पेंशन स्वीकृति पत्र आदि परिसंपत्तियों का वितरण किया गया ।इस अवसर पर बीस सुत्री अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य ,बीडीओ अकांक्षा कुमारी,सीओ किशोरी यादव, विधायक प्रतिनिधि वासुदेव हांसदा, 20 सुत्री सदस्य जनार्दन भंडारी, केंद्रीय समिति सदस्य सलीम जहांगीर ,कास्ता पंचायत के मुखिया मिनिसर मुर्मू, दयामय घोष,शेख मुस्ताक, पवन माजी, वंदना रूईदास,बन लता घोष सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


