कुंडहित (जामताड़ा) । वुधवार की रात किसान के द्वारा खेत में छोटा मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में एक अजगर फंस गया। यह वाकया कुंडहित प्रखंड के बनकाटी गांव की है। ग्रामीण भुटुक बाउरी, मिलन बाउरी, अनंत बाउरी आदि ने रात को खेत में छोटा मछली पकड़ने के लिए जाल लगाया था। ग्रामीणों ने बताया कि हम लोग रात को जाल बिछाकर तालाब किनारे बैठे थे, तभी हमने देखा कि एक बड़ा मछली जाल में फंसा है । जब सामने जाकर देखा तो विशालकाय अजगर जाल में फंसा हुआ था। अजगर को देखकर ग्रामीणों को पहले तो डर लगा, लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि अजगर को पकड़कर सुबह वन विभाग को सौंप देगें। ग्रामीणों ने बताया कि अजगर लगभग 10 फीट लंबा था और लगभग 20 किलोग्राम वजन का था।
वनकर्मी की देखरेख में ग्रामीणों ने सांप को एक बोरे में डालकर गांव से काफी दूर एक जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।





