रांची । झारखंड में अब नगर निकाय चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया है। नगर निकाय चुनाव को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्याय मूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान खंड पीठ ने राज्य सरकार की अपील याचिका को खारिज करते हुए एकल पीठ के आदेश को बरकरार रखा है। हाई कोर्ट केस आदेश से राज्य में नगर निकाय चुनाव करने का रास्ता अब साफ हो गया है।
Author: Santal Express
रांची । हजारीबाग एसडीएम शैलेश कुमार और नोवामुंडी अंचलाधिकारी चाईबासा मनोज कुमार के ठिकानों पर चले रहे एसीबी की रेड खत्म हो गई। दूसरे दिन छापेमारी खत्म होने के बाद एसीबी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हजारीबाग एसडीओ शैलेश कुमार के विभिन्न ठिकानों से 22 लाख नकद, 11 जमीन के डीड, 11 पीस मोबाइल, दो लैपटॉप और एक टैब जब्त किया गया है। वहीं, नोवामुंडी अंचलाधिकारी मनोज कुमार के ठिकाने से धनबाद जिले में 4 डिसमिल और 6 डिसमिल जमीन संबंधी दस्तावेज, रांची में करीब 1.02 करोड़ का एक डुप्लेक्स संबंधी दस्तावेज, आवास से प्राप्त एसबीआई का पासबुक…
लोहरदगा । लोहरदगा के कुड़ू प्रखंड में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। जिंगी पंचायत के मकरा गांव के एक कुआं से गुरुवार को पुलिस ने सभी का शव बरामद किया है। आत्महत्या का कारणा पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। बताया जाता है कि महिला मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद से वह लापता हो गया थी। मृत महिला की पहचान कैरो थाना क्षेत्र के हुदू गांव निवासी फुलदेव मुंडा की पत्नी उषा मुंडा (26 ), पुत्री दिव्या मुंडा (7 ), पुत्र शिवम मुंडा (4…
भागलपुर । दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी गूगल ने भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के प्रधान लिपिक राजीव नयन चौधरी की बहु अलंकृता साक्षी को सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम करने का मौका दिया है। अलंकृता नवगछिया के सिमरा गांव के शंकर मिश्रा की पुत्री हैं, जो फिलहाल झारखंड के कोडरमा में रह रहे हैं। अलंकृता के ससुर चौधरी ने बताया कि गूगल कंपनी में आने से पहले वह दो साल बेंगलुरु में विप्रो कंपनी में, एक साल अर्न्स्ट एंड यंग कंपनी में और एक साल सैमसंग हार्मन में काम कर चुकी हैं। यहीं से उनका चयन…
संजय राउत बोले-संविधान के घर को आग लगी घर के चिराग से नई दिल्ली । पीएम नरेन्द्र मोदी देश की उच्चतम न्यायालय के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के घर पर गणपति पूजा समारोह में शामिल हुए। पीएम मोदी ने खुद इसकी जानकारी सोशल साइट एक्स पर दी है। इस दौरान पीएम मोदी चंद्रचूड़ और उनकी पत्नी के साथ भगवान गणेश की आरती करते और पूजा करते नजर आ रहे हैं। पीएम ने पूजा करते हुए पारंपरिक महाराष्ट्रियन टोपी पहनी थी। दरअसल, गणेश उत्सव सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया जाता है। इसलिए स्वाभाविक है कि पीएम मोदी ने महाराष्ट्रीयन…
नई दिल्ली। महासचिव सीताराम येचुरी अब इस दुनिया में नहीं रहे। इस खबर के आने साथ ही सियासी गलियारों में शोक पसर गया है। पूरे देश के नेताओं ने, अलग अलग राजनीतिक दलों ने इसपर दुःख ज़ाहिर किया है। 72 साल के येचुरी बीमार चल रहे थे उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी का निधन हो गया है। उन्होंने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। 19 अगस्त से ही उन्हें स्वास्थ्य सम्बन्धी शिकायतों के चलते येचुरी को दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका निमोनिया का इलाज चल रहा…
अनंतपुर । यहां दिलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड की शुरुआत में ही इंडिया सी के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को चोटिल होने के बाद रिटायर होकर बाहर होना पड़ा है। रुतुराज का टखना रन लेने के दौरान मुड़ गया था। इससे पहले उन्होंने चौका भर लगाया था। वह इंडिया बी के खिलाफ मैच की दूसरी गेंद पर ही चोटिल हो गये। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गायकवाड़ ने मैच की पहली ही गेंद पर एक चौका लगाया था पर इसके बाद वाली गेंद वह खेल नहीं पाये। इसके बाद उनकी जगह पर रजत पाटीदार बल्लेबाजी के लिए उतरे। अनंतपुर…
नई दिल्ली । राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कई बार इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत और इनकी बिक्री से जुड़े मुद्दे उठा चुके हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि इलेक्ट्रिक कारों की कीमत अगले 2 साल में पेट्रोल कारों के बराबर हो जाएगी। आम आदमी के लिए कीमत सस्ती होने से इनकी बिक्री में इजाफा होने लगेगा। नितिन गडकरी लंबे समय से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के पक्षधर रहे हैं। 64वें अक्मा वार्षिक सत्र में बोलते हुए, गडकरी ने इलेक्ट्रिक वाहनों को आम जनता के लिए किफायती बनाने के उपायों पर जोर दिया। गडकरी ने एक दशक पहले प्रमुख…
नई दिल्ली। मोबाइल और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की दिग्गज कंपनी सैमसंग इंडिया अपने 200 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। कंपनी ने बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और व्यापारिक वृद्धि में कमी की वजह से यह फैसला लिया है। सैमसंग इंडिया के लगभग 2,000 अधिकारियों में से यह छंटनी मोबाइल फोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, होम एप्लायंसेज और अन्य सपोर्टिंग विभागों को प्रभावित करेगी। इसके अलावा यह कटौती केवल वरिष्ठ पदों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अस्थायी कर्मचारियों को भी प्रभावित कर सकती है। कंपनी छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों को तीन महीने की सैलरी और उनकी सेवा के प्रत्येक वर्ष के…
मुजफ्फरपुर । असम के एक वांटेड अपराधी को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया है। वह असम में हुए 2200 करोड़ रुपए के ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले के आरोपी तार्किक बोरा का भाई अमलान बोरा है। वह नेपाल भागने की फिराक में था। बैरिया में मोबाइल ऑन होने के बाद विशेष पुलिस टीम ने असम पुलिस की सूचना पर उसे दबोचा। उसने अपना नाम रीतेश बताकर नेपाल जाने वाली एक बस में टिकट भी ले लिया था। उसे जिला पुलिस डिब्रूगढ़ पुलिस के हवाले करेगी। डिब्रूगढ़ पुलिस इस घोटाले में तार्किक बोरा और उसकी पत्नी सुमी बोरा को आरोपी बनाया है। सुमी…



