मुजफ्फरपुर । असम के एक वांटेड अपराधी को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया है। वह असम में हुए 2200 करोड़ रुपए के ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले के आरोपी तार्किक बोरा का भाई अमलान बोरा है। वह नेपाल भागने की फिराक में था। बैरिया में मोबाइल ऑन होने के बाद विशेष पुलिस टीम ने असम पुलिस की सूचना पर उसे दबोचा। उसने अपना नाम रीतेश बताकर नेपाल जाने वाली एक बस में टिकट भी ले लिया था। उसे जिला पुलिस डिब्रूगढ़ पुलिस के हवाले करेगी। डिब्रूगढ़ पुलिस इस घोटाले में तार्किक बोरा और उसकी पत्नी सुमी बोरा को आरोपी बनाया है। सुमी असमिया फिल्मों की अभिनेत्री, कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है।
असम पुलिस ने सुमी बोरा और उसके पति तार्किक बोरा के खिलाफ दो दिन पहले ही लुकआउट नोटिस जारी किया था, जो करोड़ों रुपए के ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले में गिरफ्तारी से बच रहे हैं। इससे पहले पुलिस को आशंका थी कि सुमी बोरा और उनके पति मेघालय में छिपे हो सकते हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घोटाले के सरगना बिशाल फुकन की गिरफ्तारी के तुरंत बाद यह जोड़ा नेपाल भागने की फिराक में है, जो अभिनेत्री से बहुत करीब से जुड़ा हुआ था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम आरोपी सुमी बोरा और उसके पति को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रहे हैं। उसे बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वैसे इस मामले में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भी आश्वासन दिया था कि बोरा किसी भी समय पुलिस के घेरे में आ जाएगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


