जमशेदपुर । जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से 20 अगस्त को उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद लापता हुए विमान के दोनों पायलटों के शव चांडिल डैम से निकाल लिए गए हैं। एनडीआरफ की टीम ने ट्रेनी पायलट शुभ्रोजीत दत्ता का शव गुरुवार सुबह 10 बजे चांडिल डैम से निकाला। इसके बाद मुख्य पायलट जीत शत्रु आनंद की तलाश में भारतीय नौसेना और एनडीआरएफ की टीम ऑपरेशन में जुटी रही। टीम ने कल्याणपुर गांव के पास चांडिल डैम से पायलट का शव बरामद कर लिया। दोनों शव बरामद होने के बाद यह बात साफ हो गई है कि विमान डैम…
Author: Santal Express
रांची । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 25 अगस्त को एक दिवसीय दौरे पर रांची आयेंगे। पासवान पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 25 अगस्त को होटल रेडिशन ब्लू में आयोजित होगा। इस बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, सांसद वीणा देवी, सांसद शाम्भवी चौधरी, सांसद अरुण भारती, सांसद राजेश वर्मा सहित देश के सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष सहित केंद्र शासित प्रदेशों के अध्यक्ष एवं विधायक, पूर्व विधायक सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य…
गिरिडीह । झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को लेकर एक सप्ताह से जारी सियासी उठापठक के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन ने आज कहा कि चंपाई वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर अपने मन की बात लिखी है, इस पर मैं कुछ कहना नहीं चाहती हूं। कल्पना सोरेन ने कहा कि मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा की सिपाही हूं। चंपाई भी जेएमएम के सिपाही हैं। चंपाई सोरेन को जो भी बात कहनी थी, उसे पार्टी अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष से कहते तो अच्छा रहता। कल्पना से जब पूछा गया कि चंपाई के जाने से…
पश्चिमी सिंहभूम । राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि वे झारखंड मुक्ति मोर्चा संगठन को नहीं तोड़ेंगे। श्री सोरेन गुरुवार को दोपहर बाद चाईबासा परिसदन में अपने समर्थकों से मिल रहे थे।इस दौरान मीडिया से बातें करते हुए उन्होंने कहा कि घोषणा के मुताबिक उन्होंने नए अध्याय की शुरुआत कर दी है और वह झामुमो संगठन को नहीं तोडऩे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो को उन्होंने बनाया है जिसमें उनके संघर्ष का लंबा इतिहास शामिल रहा है।सरकार से बगावत के बावजूद मंत्री पद पर बने रहने के सवाल…
पलामू । मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का पलामू प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम डालटनगंज के चियांकी हवाई अड्डा में गुरुवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। मौके पर मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रियों के द्वारा मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना की स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। पलामू प्रमंडल में 5.48 लाख लोगों के खाते में राशि भेजी गयी। पलामू में 2.41, लातेहार में 1.09 एवं गढवा में 1.97 लाख लोगों के खाते शामिल हैं। लाभुकों को स्वीकृति पत्र देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राज्य की…
कोलकाता रेप-मर्डर केस में सीबीआई ने कोर्ट में पेश की स्टेटस रिपोर्ट ममता बनर्जी ने पीएम को लिखा पत्र, कहा-न स्कूल सुरक्षित,न अस्पताल नई दिल्ली । कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हुई हत्या और महाराष्ट्र के बदलापुर यौन शोषण मामले को लेकर देशभर में विरोध की आवाज उठ रही है। इस बीच कोलकाता कांड के मामले में स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश कर दी। रिपोर्ट में सीबीआई ने बताया है कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में अपराध स्थल से छेड़छाड़ की गई। इस पूरे मामले में लीपापोती की…
जितेन्द्र दास पाकुड़ । रांची राजनीति में किसी एक व्यक्ति का विचार नहीं बल्कि सामूहिकता के बोध के साथ अनेक विचारों को समाहित करना महत्वपूर्ण होता है. कल की चिंता से पहले हमें आज लिए जा रहे राजनीतिक फैसलों के प्रति गंभीर होने की आवश्यकता है. अगर हम आज गंभीर नहीं हुए तो आने वाले समय में हमें इसका नुकसान उठाना होगा. ये बातें आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने रांची आजसू कार्यालय में कार्यकर्ताओं को कहां इस दौरान पाकुड़ के युवा समाजसेवी सह युवा आजसू नेता अजहर इस्लाम के नेतृत्व में आलोक जाय पॉल ने अपने समर्थको के…
चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप जितेन्द्र दास पाकुड़।गुरुवार को पाकुड़ सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल में भर्ती बड़तल्ला निवासी नूर आलम की पत्नी हलीमा बीबी (25) की सीजर के बाद मृत्यु हो गई। इसको लेकर परिजनों ने हंगामा करते हुए पाकुड-हिरणपुर पथ को जाम कर दिया। बीते 20 अगस्त को गर्भवती महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी बीते 21 अगस्त की शाम चार बजे चिकित्सको ने सीजर किया था। जहां एक बेटी जन्म ली थी। गुरुवार को अचानक महिला की मौत हो गई। मृतका की मोहनपुर निवासी माँ , बड़तल्ला निवासी पति सहित परिजनों ने चिकित्सक…
बकरा, बिल्ली कबूतर की दी गई बलि, 12 आरोपियों को भेजा जेल सरैयाहाट। सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बंदरकोला गाँव में डायन के अंधविश्वास में अधेर उम्र की महिला को रातभर बंधक बना कर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। मामलें में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना को लेकर 59 वर्षीय महिला झपनी हेमब्रम ने थाना में आवेदन देकर बताया है की उसके गाँव के शंकर मुर्मू व उसका छोटा बेटा हमेशा बीमार रहता है। बुधवार की रात शंकर मुर्मू उसे बुलाकर अपने घर ले गया जहां पहले से दस बारह…
आरक्षण को लेकर बचाव की मुद्रा में आई सरकार नई दिल्ली । लैटरल भरती को लेकर जिस तरह का विरोध देशभर में हुआ है। उसको देखते हुए अब केंद्र सरकार (यूपीएससी) संघ लोक सेवा आयोग के माध्यम से रिक्त पदों की भर्ती के लिए मुहिम चलाने की सोच रही है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के पद रिक्त हैं। सरकार लैटरल भरती से खाली पदों को भरना चाहती थी। आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को अब अपने कदम पीछे हटाने पड़ रहे हैं। राज्य सरकारों के पास भी भारतीय सेवा से जुड़े हुए अधिकारियों…

