Author: Santal Express

गया । बिहार में एक सालभर के बच्चे ने अपने दांतों से जहरीले सांप को चबा चबाकर मार डाला। सोशल मीडिया पर भी इस बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि महज एक साल इस बच्चे ने एक बड़े सांप को चबा-चबा कर मार डाला है। इस घटना से पूरे गांव वाले चकित हैं और चिकित्सक भी इस बात से हैरान हैं कि जहरीले सांप की तरह दिखने वाले इस सांप को चबा कर मारने के बावजूद भी यह बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें मृत…

Read More

कोलकाता । कोलकाता में एक और कांड सामने आया है। आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर संग रेप-मर्डर केस के बाद अब कोलकाता के आनंदपुर इलाके में एक महिला का शव मिला है। महिला का शव खून से लथपथ है। यह महिला कौन है, कहां की है और क्या करती है, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई। फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर महिला की हत्या कैसे हुई है, क्या रेप…

Read More

कोलकाता । कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में रेप और हत्या की शिकार हुईं ट्रेनी डॉक्टर के पिता के पास सिर्फ बेटी की यादें बचीं है। उसकी पुरानों यादों पर रोते हुए बताते हैं कि उनकी बेटी केवल एक ही काम करती थी और वह था पढ़ाई, पढ़ाई और सिर्फ पढ़ाई। उनका कहना है कि बेहद गरीबी के बावजूद उन्होंने बेटी की स्टडी और एडमिशन के लिए मेहनत की और उसका सपना पूरा किया। हमने उसके डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। पिता कहते हैं, ‘अब मैं बस एक काम कर सकता हूं…

Read More

शहर में तनाव के चलते बंद की गई इंटरनेट सेवाएं बहाल मुंबई । महाराष्ट्र में एनसीपी (एससीपी) सांसद सुप्रिया सुले ने कार्यकर्ताओं के साथ बदलापुर के एक स्कूल में दो छात्राओं के साथ हुए यौन उत्पीड़न को लेकर शिंदे सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से इस मामले में आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में एक स्कूल के सफाईकर्मी ने दो छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न को लेकर तनाव बढ़ने के बाद इंटरनेट को बंद कर दिया गया था, जिसके बाद इसे बहाल कर दिया गया…

Read More

बक्सर । बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर फिर बढ़कर चेतावनी बिंदू के पास पहुंचा हुआ है। केंद्रीय जल आयोग से बुधवार की सुबह 8 बजे मिली अपडेट के अनुसार नदी का जलस्तर 58.90 मीटर पर पहुंचा है। वहीं, नदी में जलस्तर बढ़ने की रफ्तार प्रति घंटे एक सेंटीमीटर बताया जा रहा है। बक्सर एसडीओ द्वारा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने की सूचना मिलने पर जिले के गोला घाट पर पहुंच निरीक्षण किया गया। एसडीओ धीरेंद्र मिश्रा द्वारा बताया गया कि नदी का जलस्तर अभी चेतावनी बिंदू से नीचे है। इसकारण चिंता की कोई बात नहीं है। जिला…

Read More

बिहार । राष्ट्रीय दलित एवं आदिवासी संगठन परिसंघ के आह्वान पर आज सुबह भारत बंद शुरू हो गया। इसका असर बिहार में दिखा है। राज्य के जहानाबाद में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 83 को अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया है। पूर्णिया में प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आरा रेलवे स्टेशन पर रानी कमलापति-सहरसा एक्सप्रेस को रोक दिया गया गया। परिसंघ ने भारत बंद का आह्वान हाशिये पर पड़े समुदायों के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सुरक्षा की मांग को लेकर किया है। संगठन ने मांगों की एक सूची भी जारी की है। इसमें सबसे अहम अनुसूचित…

Read More

फरीदाबाद/नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि तकनीक का इस्तेमाल उचित और सतत विकास तथा जनहित के लिए किया जाना चाहिए। इसका गलत इस्तेमाल विनाशकारी हो सकता है। राष्ट्रपति मुर्मू ने हरियाणा के फरीदाबाद में जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 5वें दीक्षांत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि आज तकनीक के विकास के कारण प्रगति के कई रास्ते खुल गए हैं। उदाहरण के लिए दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट की पहुंच ने ऑनलाइन रोजगार के कई अवसर पैदा किए हैं। लेकिन हमें यह याद रखना चाहिए कि तकनीक का इस्तेमाल…

Read More

नई दिल्ली । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक ने कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले काे लेकर हड़ताल कर रहे डॉक्टरों से काम पर वापस लौटने की अपील की है। इसके साथ चिकित्सकों की चिंताओं के निवारण के लिए विशेष समिति का गठन किया है। निदेशक ने मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी डॉक्टरों से काम पर वापस आने की अपील की है। वहीं, रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगों की पूर्ति तक हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। एम्स, नई दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने इस…

Read More

जितेन्द्र दास संताल एक्सप्रेस पाकुड । अनुसूचित जाति जनजाति एंव अनुसूचित जाति के आरक्षण से छेड़छाड़ के खिलाफ भारत बंद का पाकुड जिले में मिलाजुला असर है।अधिकांश दुकाने एवं ब्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर बंद का असर रहा। भारत बंद का असर सड़क आवागमन पर रहा।कोयला एवं पत्थर की ढुलाई सड़क मार्ग से बाधित रही।भीम सेना, झारखण्ड मुक्तिमोर्चा एवं कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए आरक्षण के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया एवं सड़क जाम कर आवागमन घण्टो बाधित किया हालांकि आवश्यक सेवाओ को बंद से मुक्त रखा गया। वही कई सांगठनों द्वारा भारत बंद…

Read More

रांची । पीजीटी-2023 (झारखंड स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक) के रिजल्ट में गडबड़ी की शिकायत सामने आयी है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर जारी अंक पत्र से इसकी पुष्टि भी हो रही। 100 अंकों के पेपर में कैंडिडेट को 252 नंबर दे दिए गए हैं। 78 प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले को 156 की जगह 88.23 अंक दिए गए हैं। इसे लेकर बवाल शुरू है। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। बाउरी ने बुधावार काे सोशल मीडिया (फेसबुक) पर कहा है कि हेमंत सरकार ने राज्य के युवाओं का भविष्य…

Read More