प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीडीओ सह सीओ को सौंपा 8 सूत्री मांगपत्र
रामगढ़। ग्राम प्रधान मांझी संगठन की ओर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रमंडलीय संयोजक इंग्लिश लाल मरांडी की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम हुई । धरना प्रदर्शन के दौरान प्रखंड भर से आए लेखाहोड, जोग मांझी, पराणिक, नायकी, कुडाम नायकी,गुडैत ने मिलकर उपायुक्त के नाम 8 सूत्री मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अभय कुमार को सौंपा| मांग पत्र में ग्राम प्रधान द्वारा चिन्हित लेखाहोड, नायकी, गोडेत, जोग मांझी आदि को अविलंब सम्मान राशि का भुगतान करने, सम्मानित राशि प्राप्त लेखाहोड, जोग मांझी,गुडैत की मृत्यु के उपरांत उनके वंशजों को चिन्हित कर सम्मानित राशि का भुगतान करने ग्राम प्रधानों के मृत्युपरांत उनके वंशजों की वंशानुगत नियुक्त अविलंब करते हुए अंचल कार्यालय द्वारा संबंधित प्रतिवेदन ससमय भेजा जाने, प्रधानी जोत जमीन को अस्थाई बंदोबस्त बंद करने, कोरोना काल के दौरान ग्राम प्रधानों के बकाया सम्मानित राशि का भुगतान करने, आनलाईन मालगुजारी की वसूली बंद करने जैसी मांगे शामिल हैं। कार्यक्रम को कई वक्ताओं ने भी संबोधित किया मौके पर प्रखंड भर के सभी हल्के से आए प्रधान मौजूद थे।


