पटना । बिहार से राज्यसभा की दो सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिया है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और बीजेपी के मनन मिश्रा ने पर्चा भरा। हालांकि दो तीन दिन पहले कुशवाहा को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी थी। लेकिन आखिर में सारे दावे अफवाह ही साबित हुए। एक तरह से कुशवाहा को काराकाट लोकसभा सीट पर हुई हार के बाद भी एनडीए ने उन्हें मेहनत का इनाम दिया। दोनों नेताओं ने अपनी संपत्ति का पूरा ब्यौरा चुनाव आयोग को सौंप दिया है। कुशवाहा के पास पत्नी स्नेह लता के साथ मिलकर तीन कारें हैं।…
Author: Santal Express
नई दिल्ली । सोशल मीडिया पर कोर्ट की सुनवाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के वकील उसके पति से छह लाख रुपए मासिक गुजारा भत्ता दिलाने की दलीलें दे रहा हैं। राधा मुनुकुंतला नामक महिला के वकील ने कोर्ट को बताया कि उसे जूते, कपड़े, चूड़ियां आदि के लिए 15,000 रुपए प्रति माह और घर में खाने के लिए 60 हजार रुपए हर महीने की जरूरत है। महिला के वकील ने कोर्ट को बताया कि उसे घुटने में दर्द और फिजियोथेरेपी और अन्य दवाओं के इलाज के लिए चार-पांच लाख…
– समस्या को किया जा सकता खत्म या कम नई दिल्ली। वर्तमान समय में कम उम्र वाले लोगों को भी घुटनों में दर्द की शिकायत होने लगी है। घुटनों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं, जैसे बैठने का गलत तरीका, मोटापा, चोट, कैल्शियम की कमी, मांसपेशियों में खिंचाव, लिगामेंट में चोट, बर्साइटिस, अर्थराइटिस आदि। अगर समय रहते इन कारणों पर ध्यान दिया जाए तो इस समस्या को खत्म या कम किया जा सकता है। रिसर्च के मुताबिक, हर 100 में से दो लोगों को गठिया रोग है, जिसके कारण घुटनों में दर्द और अकड़न पैदा होती है। कई…
बीते तीन माह में चार बिल वापस लिए नई दिल्ली। हाल ही में केंद्र सरकार ने बिना आरक्षण वाले मंत्रालय में यूपीएससी की लेटरल एंट्री नोटिफिकेशन को वापस लिया है। प्रधानमंत्री मोदी के कहने पर बोर्ड ने नोटिफिकेशन को वापस लिया है। लेकिन, राहुल गांधी हो या अखिलेश यादव या फिर तेजस्वी यादव, इसकी वापसी पर अपना पीठ थपथपा रहे है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर, एनडीए की गठबंधन वाली सरकार और बीजेपी की बहुमत वाली सरकार’ में अंतर बताया है। हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब मोदी की सरकार ने पब्लिक की सेंटीमेंट को देखकर बिल…
मुंबई । महाराष्ट्र के बदलापुर और अकोला में छात्राओं से छेत्रछाड़ के मामलों पर लोगों का रोष अभी थमा भी नहीं था कि अब मुंबई में एक मासूम से बलात्कार का मामला सामने आ गया है। 13 साल की लड़की के साथ 21 साल के एक युवक ने बलात्कार किया है। आरोपी युवक की पीड़िता से सोशल मीडिया के जरिए मुलाकात हुई थी। आरोपी उसे अंधेरी में एक जगह ले गया और उसके साथ बलात्कार किया और बाद में उसे गुजरात ले जाकर फिर से बलात्कार किया। जब लड़की कुछ दिनों बाद घर लौटी और परिवार को घटना के बारे…
आरा । आरा-बक्सर हाईवे पर बीबीगंज गांव के पास आज गुरुवार की सुबह 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। इसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि, तीन लोग घायल हो गए। सभी लोग मूल रूप से अजीमाबाद थाना क्षेत्र के कमरियांव गांव के निवासी हैं। वर्तमान में पटना के दानापुर में रहते थे। मृतकों में 56 वर्षीय भूप नारायण पाठक, 50 वर्षीय पत्नी रेणु देवी, 25 वर्षीय पुत्री अर्पिता पाठक, 28 वर्षीय पुत्र विपुल पाठक और तीन वर्षीय पोता हर्ष पाठक शामिल हैं। मृतक विपुल पाठक की पत्नी मधु देवी, पिता…
नई दिल्ली । माना जाता है कि चंद्रमा का निर्माण लगभग 4.2 से 4.3 अरब साल पहले पृथ्वी के साथ एक बड़े क्षुद्रग्रह की टक्कर के कारण हुआ था। यह भी माना जाता है कि अपने आरंभिक जीवन में चंद्रमा पूरी तरह से मैग्मा का महासागर था। लाखों वर्षों में जब यह ठंडा हुआ तो यहां भारी सिलिकॉन और मैग्नीशियम युक्त खनिज जैसे ओलिविन और पाइरोक्सिन डूब गए और चंद्रमा की आंतरिक परतों का निर्माण हुआ। इससे जुडे कई राज चंद्रयान ने खोलना शुरु कर दिए हैं। चंद्रयान-3 पर लगे उपकरणों में से एक ने चंद्रमा के प्रारंभिक विकास की…
दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर श्रीनगर । लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान नेताद्वय ने नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा की है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही कांग्रेस नेता सक्रिय भूमिका में दिख रहे हैं। इसके चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे 21 अगस्त की शाम श्रीनगर पहुंचे। यहां राहुल व खड़गे के साथ बैठक में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर बुधवार को चर्चा की गई…
सुप्रीम कोर्ट ने की प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील नई दिल्ली । कोलकाता दुष्कर्म और हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ इस मामले को सुन रही है। कोलकाता दुष्कर्म और हत्या मामले में सुप्रीमा कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। सीबीआई और कोलकाता पुलिस ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में जांच की स्टेटस रिपोर्ट सील बंद लिफाफे में दाखिल की है। सीबीआई ने रिपोर्ट में कोलकाता पुलिस की ओर से गई लापरवाही का जिक्र किया है। संदेह के आधार पर जिन लोगों से पूछताछ की…
नई दिल्ली । अब सफर के दौरान ट्रेनों के डिब्बों में पानी की किल्लत का सामना करना नहीं पड़ेगा। भारतीय रेलवे ने एडवांस वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम शुरू किया है, जिसे ट्रायल रन के तौर पर ब्रह्मापुत्र मेल एक्सप्रेस में लगाया गया है। इस एडवांस सिस्टम का उददेश्य ट्रेनों में यात्रियों को लगातार पानी उपलब्ध कराना है। नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे, ट्रेनों में हाईटेक सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और आईओटी बेस्ड सर्विसेज शामिल हैं। एनएफआर के एक जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि वाटर लेवल इंडिकेटर एक रियल टाइम वाटर मॉनटरिंग…

