Author: Santal Express

मस्जिद कमेटी ने सर्वेक्षण की मांग वाली याचिका पर दाखिल किया जवाबी हलफनामा वाराणसी । ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर कथित शिवलिंग को छोड़कर वजूखाना क्षेत्र का एएसआई से सर्वेक्षण कराने की मांग वाली याचिका पर ज्ञानवापी मस्जिद की अंजुमन इंतजामिया कमेटी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जवाबी हलफनामा दाखिल किया है। इस हलफनामे में कहा गया है कि वजूखाना और शिवलिंग से जुड़ा मामला पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और स्थगन आदेश लगा है कि इसे संरक्षित किया जाना चाहिए और इसकी सुरक्षा वाराणसी के जिलाधिकारी को सौंपी गई है। हलफनामे में कहा गया है कि आगे किसी…

Read More

अयोध्‍या । श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2023 और 2024 का लेखा-जोखा पेश किया गया। बैठक में बताया गया कि मंदिर के बचे निर्माण के लिए 850 करोड़ रुपए अभी और खर्च होना है जबकि मंदिर निर्माण में अब तक 540 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। इसके अलावा अन्‍य सुविधाओं व व्यवस्थाओं के लिए 776 करोड़ रुपए का खर्च आया है। मंदिर के वित्तीय विवरण की जानकारी मंदिर ट्रस्‍ट के महासचिव चंपत राय ने दी। उन्‍होंने पिछले चार सालों में दान में मिले सोने-चांदी की भेंट का भी ब्‍योरा पेश किया। चंपत राय…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत के मामले में सीबीआई ने अपना जवाबी हलफनामा दाखिल किया है। जिसमें सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दिए जाने का विरोध किया है। अपने जवाब में सीबीआई ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल इस घोटाले के किंगपिन हैं। बिना आबकारी विभाग के मंत्री रहते हुए भी पूरे घोटाले की योजना बनाने वाले हैं। उनको इस घोटाले का सब कुछ पता था क्योंकि सारे फैसले उनकी सहमति और निर्देशन में ही हुए। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल जांच एजेंसी सीबीआई के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराधिकारी कौन होगा? इसको लेकर न केवल चर्चाएं हों रहीं हैं बल्कि इसके लिए सर्वे भी शुरु हो गए हैं। हाल ही में आए एक सर्वे में कई नेताओं के नाम सामने आए हैँ जिसमें उनकी लोकप्रियता और कार्यशैली जैसे कई बिंदुओं को रखा गया था। अगस्त 2024 में जारी सर्वे में लोगों से पूछा गया कि वे भाजपा में नरेंद्र मोदी के बाद किसे प्रधानमंत्री के रूप में देखना पसंद करेंगे। सर्वे में हिस्सा लेने वाले लोगों की राय से कुछ संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं, जो भविष्य में मोदी…

Read More

-कंपनियां कम उम्र के लोगों पर करती है ज्‍यादा भरोसा नई दिल्ली । प्राइवेट नौकरी करने वालों को 50 पार होते ही नौकरी खोजने में कठिनाइयां आने लगती हैं। सीनियर लेवल पर हायरिंग के वक्त कंपनियां अनुभव से पहले उम्र देखती हैं। यह चलन कोरोना महामारी के बाद और बढ़ गया है। 50 के आसपास के लोगों को तो हायरिंग मैनेजर कॉल तक नहीं करते। यदि हम पिछले 4 वर्षों के डेटा की तुलना करें तो पाएंगे कि 21 से 28 साल तक की उम्र के काफी लोगों की हायरिंग हुई है मतलब कंपनी में उनकी संख्या बढ़ गई है,…

Read More

मेलबर्न । ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न हवाई अड्डे पर उस समय अजीब हालात पैदा हो गए जब एक युवक वहां खड़े एक जहाज के पंखे पर आपातकालीन दरवाजे से चढ़कर एयर क्रू से शराब मांगने लगा। हालांकि उस युवक को सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह हवाई अड्डे पर खड़े एक विमान के आपातकालीन द्वार से बाहर निकलकर उसके पंख पर चलने लगा और फिर इंजन पर चढ़कर टर्मिनल पर चला गया। अधिकारियों ने कहा कि जेटस्टार फ्लाइट जेक्यू 507 सिडनी से मेलबर्न हवाई अड्डे पर पहुंची थी और टर्मिनल गेट पर खड़ी थी, तभी…

Read More

कुछ दिन पहले टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अब्दुल का किरदार निभाने वाले अभिनेता शरद सांकला के सीरियल को अलविदा कहने की खबरें आई थीं। पहले ताे इस खबर पर खुद शरद सांकला काफी दिनाें तक चुप्पी साधे रखे रहे। उन्होंने कहा है कि ये खबर गलत है। उन्होंने साफ किया है कि वह शो नहीं छोड़ रहे हैं। दरअसल, शो के नवीनतम एपिसोड में अब्दुल की अनुपस्थिति के कारण उनके शो छोड़ने की अफवाहें उड़ी थीं। इसी बीच शरद ने कहा कि, ‘यह खबर कि मैं शो छोड़ रहा हूं, पूरी तरह से झूठी है। मैं…

Read More

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच ढाई साल से छिड़ी लड़ाई के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच गए। वो गुरुवार रात पौलेंड से रवाना हुए। करीब 10 घंटे का रेल सफर पूरा कर वह भारतीय समय के मुताबिक आज सुबह 10 बजे कीव पहुंचे। वह यहां लगभग सात घंटे बिताएंगे। उनकी यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से होने वाली मुलाकात पर सारी दुनिया की नजर टिकी हुई है। प्रधानमंत्री मोदी कीव पहुंचने के बाद हयात रीजेंसी होटल पहुंचे। उन्होंने यहां पर मौजूद भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री यूक्रेन नेशनल म्यूजियम भी जाएंगे। वो फरवरी 2022…

Read More

– अभी भी लापता 13 यात्रियों को ढूंढने के लिए नदी में 10 गोताखोरों को उतारा गया – नेपाली सेना ने मेडिकल टीम के साथ एमआई-17 हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर भेजा काठमांडू  । गोरखपुर से नेपाल जा रही एक बस शुक्रवार को तनहूं के ऐनापहारा नामक स्थान से मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने 14 बस यात्रियों के शव बरामद किये हैं। घटनास्थल से 16 घायल लोगों को बचाया गया है। बस नदी के किनारे फंसी हुई है। भारतीय बस के 13 लापता यात्रियों को ढूंढने के लिए नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस के 10 गोताखोरों…

Read More

पलामू । मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र सिंगरा के बजराहा में पुलिस जवान और उनके भाई के घर में भीषण डकैती हो गई। हथियार के बल पर 12 से 15 अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। डकैत खुद को नक्सली बता रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद एवं सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी है। घटना गुरुवार रात के 12 बजे के करीब की है। पुलिस जवान संदीप राम के घर में डकैत लकड़ी की सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़े थे उसके…

Read More