देवघर। झारखंड लोकल बॉडीज एंप्लॉय फेडरेशन द्वारा राजव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गई थी। सरकार से 6 सूत्री मांगों को पूरा करने को लेकर बीते 23 अगस्त से झारखंड के तमाम नगर निगम नगर को परिषद,नगर पंचायत के कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। वही
20वां दिन हड़ताल समाप्त होने के बाद सभी कर्मी देवघर नगर निगम पहुंचे नगर आयुक्त रोहित सिन्हा को धन्यवाद दिया और माला पहना करके खुशी जाहिर किया सरकार के सकारात्मक बात के बाद कर्मियों में खुशी है। सरकार ने ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर देवघर नगर निगम के अध्यक्ष संजय मंडल ने बताया कि 20 दिन हड़ताल के बाद कर्मचारी आक्रोषित हो रहे थे सरकार अगर अब ध्यान नहीं देती तो पूरे राज्य में कर्मचारी आक्रामक रूप ले लेता आंदोलन,उन्होंने बताया कि सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि सफाई कर्मियों की मांगों पर सरकार ने जो गंभीरता दिखाई है उसे जल्द पूरा करें ताकि बरसो से लड़ रहे लड़ाई में वह सफलता मिले, कर्मचारियों का भविष्य बन सके समाज के सबसे अंतिम पंक्ति में बैठने वाले का सपना साकार हो सके मांगों पर सहमति के बाद पूरे राज्य में हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शहर वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा मोहल्ले गली में सभी जगह कचरा जमा हो गए हैं। अब सरकार से आश्वासन के बाद कर्मचारी दिन रात एक करके शहर को एक बार साफ और स्वच्छ बनाएंगे देवघरवासी भी कर्मचारियों के सहयोग में हमेशा खड़ा रहे। उन्होंने कहा कि यहां के तमाम बुद्धिजीवी समाजसेवी लोगों ने भी कर्मचारी की मांगों पर अपना समर्थन दिया पर सिर्फ गोड्डा के सांसद निशिकान्त दुबे ने इसका विरोध किया पर हमारी लड़ाई जारी रही और हम सरकार से वार्ता के बाद अपनी मांगों को लेकर लौटे हैं। आने वाले समय में सरकार हमारी मांगों को जरूर साकार करेगी देवघर को फिर से एक बार साफ और स्वच्छ बनाने में कर्मचारी लग गए है। इस मौके पर बिरजू राम,रोशन राम, सुनील राम,शंकर डबरा,प्रदीप मेहता, पप्पू मेहता,गोविंद राम सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। वही समर्थन में पूर्व डिप्टी मेयर नीतू देवी को कर्मियों ने माला पहना कर उनका अभिनंदन किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


