अगर कोई घुस रहा है तो इसके लिए जिम्मेवार सिर्फ केंद्र सरकार
दुमका ब्यूरो

दुमका। सूबे के कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह गुरुवार को एक मामले में दुमका कोर्ट परिसर पहुंचे वहां मीडिया से मुखातिब होते ही उन्होंने कहा कि घुसपैठ के मुद्दे पर जिस तरह से लगातार भाजपा बयान दे रही है वह सही नहीं है वरन उन्हीं से यह सवाल पूछना चाहिए कि झारखंड राज्य की सीमा न रेल मार्ग से, न जल मार्ग से किसी भी देश की सीमा से मिलती है। ऐसे में दूसरे राज्य के रास्ते अगर कोई घुस रहा है तो इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। इस गंभीर सवाल का जवाब गृहमंत्री अमित शाह को देनी चाहिए। भाजपाइयों के पास कोई मुद्दा नहीं है। पहले हिन्दू-मुस्लिम के मुद्दे पर लड़ाया और अब आपसी सौहार्द्र बिगाड़ने के लिए इस तरह की मुद्दों को लाकर भटकना चाहती है। वे जनहित की मुद्दे पर बात ही नहीं करना चाहती। जनता की अदालत में एक बार फिर गठबंधन के पक्ष में फैसला आएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से महागठबंधन की सरकार ने सभी के लिए काम किया गया है। योजनाओं को धरातल पर उतारा है। इससे गठबंधन की सरकार को मजबूती मिली है। आने वाले समय मे यहां की जनता इंडिया गठबंधन के पक्ष में खड़ी होगी और आने वाले चुनाव में जो हम जनता की अदालत में जाएंगे उसमें हमारे पक्ष में फैसला आएगा यह पूरा भरोसा है।





