सरैयाहाट। किसी मामले में गवाही नहीं देने पर सरैयाहाट थाना के चोराजोर गांव के एक युवक शिवशंकर साह पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में उक्त युवक की मां सिंधु देवी के द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है। जिसमें बताया है कि इसी गांव के गुणाधर साह, मनोज साह, प्रताप साह, पंकज साह एवं सुदामा देवी पर एक मत होकर घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए रड से मारपीट किया गया। इस दौरान उसका बेटा शिवशंकर का सिर पर गंभीर चोट लगी है। जमीन पर गिर खुन से लथपथ हो गया। तभी उक्त युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसे प्राथमिक इलाज कर देवघर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उक्त युवक ने बताया कि उसे गवाही देने कहा जा रहा था। गवाही देने से इन्कार करने पर आरोपियों ने रेड से मारपीट किया। इस संदर्भ में खबर लिखे जाने तक थाना में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


