देवघर संताल एक्सप्रेस:-वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार अन्तर्गत विकास आयुक्त हस्तशिल्प कार्यालय देवघर द्वारा पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, रिखिया, देवघर में तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रथम दिवस आयोजन का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप-प्राचार्य मनमोहन चौधरी और सहायक निदेशक हस्तशिल्प भुवन भास्कर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मौके पर अतिथियों का स्वागत भाषण एसके गुप्ता, पीजीटी भौतिकी विज्ञान ने दिया। साथ ही अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया।कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए उप-प्राचार्य मनमोहन चौधरी ने कहा कि हस्तशिल्प हमारे समृद्धि और सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है और ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से निश्चित ही छात्रों के बीच झारखंड के समृद्ध शिल्प विरासत के प्रति रुझान बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत हस्तशिल्प की विधा को शामिल करना है ताकि बच्चों में क्षेत्रीय हस्तशिल्प एवम अन्य संस्कृति गतिविधि के माध्यम से युवा पीढ़ी का सर्वांगीण विकास हो सके। निश्चित ही यह तीन दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम बच्चों के भविष्य में रोज़गार के रूप में अपना सकते है।साथ ही, सहायक निदेशक हस्तशिल्प भुवन भास्कर ने शिल्प जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत वर्ग 6 से 12 तक के सभी छात्र छात्रा झारखण्ड के चार हस्तशिल्प यथा बांस शिल्प, आर्टिस्टिक टेक्सटाइल शिल्प, हैंड प्रिंटेड टेक्सटाइल शिल्प, एवं आप्लीक शिल्प के हस्तशिल्पियों द्वारा यथासंभव बारीकी को समझें एवं भारत के समृद्ध हस्तशिल्प विरासत के प्रति जागरूक हो। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यालय में प्रति वर्ष आयोजित किए जाने चाहिए ताकि बच्चें में कला और संस्कृति कि सही समझ हो सके साथ ही डिज़ाइन के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रोज़गार प्राप्त कर सकते हैं।कार्यक्रम का संचालन एसएन रथ, टीजीटी ओडिया ने किया। मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ध्रुव कुमार सिंह, दीक्षा कुमारी, यूपी साहा, आनंद पटेल सहित 200 से अधिक विद्यार्थी मौजूद रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


