गोड्डा : बसंतराय प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी कार्यालय में एक दशक से अधिक समय से काबिज शिक्षा विभाग के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अली उमर के कार्यशैली पर जिला परिषद सदस्य अरसद वहाब ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि लम्बे समय से इसके विरुद्ध शिकायत मिल रही है कि प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतते रहते हैं और प्रखंड में संचालित विद्यालयों के शिक्षकों से अच्छा तालमेल रखकर सिर्फ कमीशन खोरी से मतलब रखते हैं जिसका नतीजा है कि प्राथमिक विद्यालय गौरी कित्ता एक सप्ताह से अधिक समय से बंद पड़ा हुआ है और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को पता तक नहीं चल पाया। यह घटना साफ तौर पर दर्शाता है कि लम्बे समय से एक जगह पर कार्यरत रहने से क्षेत्र में अच्छी पैठ बना लिया है और सिर्फ शिक्षकों से कमीशन लेकर शिक्षा की गुणवत्ता से समझौता कर लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा बच्चे विद्यालय में पढ़ रहे हैं कि विद्यालय बंद इससे कोई मतलब नहीं रखते हैं। उन्होंने प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के तबादले की मांग करते हुए कहा कि विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं की जाने पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के तबादले को लेकर जिप की बैठक में पुरजोर तरीके से व उठाया जाएगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

