रांची । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड आयेंगे। वह जमशेदपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देंगे। साथ ही गोपाल मैदान में प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित सभा में शामिल होंगे। इस दौरान उनका रोड-शो भी होगा। प्रधानमंत्री झारखंड में लगभग छह घंटे रहेंगे। प्रधानमंत्री रविवार को सुबह 8:45 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे। फिर सोनारी हवाई अड्डा से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे। साथ ही 21 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। जमशेदपुर में उनका आधे…
Author: Santal Express
रांची । झारखंड हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग में जेल में बंद निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के सीए नीरज मित्तल एवं सहयोगी राम प्रकाश भाटिया की जमानत अर्जी पर शुक्रवार काे फैसला सुनाया है। कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी। पूर्व में हाई कोर्ट की एकल पीठ ने दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद नीरज मित्तल एवं राम प्रकाश भाटिया की जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। दोनों की ओर से हाई कोर्ट में अलग-अलग जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। पूर्व में ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने इन दोनों…
रांची । 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले की जांच से संबंधित सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर रांची सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने असंतुष्टि जाहिर की है। कोर्ट ने सीबीआई को दोबारा जांच करने का आदेश देते हुए क्लोजर रिपोर्ट को शुक्रवार को अस्वीकार कर दिया है। सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ सोशल एक्टिविस्ट पंकज यादव और सूर्य सिंह बेसरा ने कोर्ट में प्रोटेस्ट याचिका दायर की थी। सीबीआई के क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती देते हुए शिकायतकर्ता ने विधानसभा कमेटी की रिपोर्ट को आधार बनाते हुए सीबीआई जांच को जारी रखने की मांग की थी। पंकज ने…
रांची । उत्पाद सिपाही भर्ती में शक्रवार को 14 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई है । बताया जाता है कि साहिबगंज जिले में छह अभ्यर्थियों की तबीयत खराब हुई। वहीं गिरिडीह जिले में 8 अभ्यर्थियों की तबीयत खराब हो गई है। सभी अभ्यर्थियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि इसके पहले 12 अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी. जिसके बाद झारखंड सरकार ने उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा की बहाली कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दी थी।
कोडरमा । जिले में हुए अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में बीती रात चंदवारा थाना अंतर्गत टोल टैक्स के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ट्रेलर वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के गया निवासी रविंद्र कुमार (35) के रूप में हुई है। रविंद्र कुमार टोल टैक्स के समीप अपने वाहन को खड़ा कर बाजार की तरफ जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें उनकी मौके पर मौत हो गई। दूसरी घटना तिलैया थाना क्षेत्र के…
भारत में सबका दिल जीतने वाली अनुष्का हाल ही में अपने एक सफल डिजिटल रिलीज के बाद 22 साल की कम उम्र में बड़ी उपलब्धि अपने नाम करते हुए अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रही हैं। अनुष्का सेन की सोल कोरिया में यात्रा के पहले दिन ही उनका स्वागत बहुत गर्मजोशी से हुआ। म्योंग-डोंग, सोल की अपनी पसंदीदा शॉपिंग स्ट्रीट पर उनके पोस्टर्स कई बिलबोर्ड्स पर दिखाई दिए। इतना ही नहीं शहर के अन्य हिस्सों में भी उनके पोस्टर्स दिखे। यह किसी भी भारतीय स्टार के लिए दक्षिण कोरिया में बिलबोर्ड्स पर दिखने का पहला मौका था! अनुष्का सेन की…
मुंबई । अपने हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने बताया कि कैसे उन्होंने इंडस्ट्री में अपने पहले दिनों में डर और निराशा का सामना किया। दीया मिर्जा ने आईसी 814: द कंधार हाईजैक में अपनी हालिया भूमिका के लिए प्रशंसा प्राप्त की है, लेकिन उनके करियर की शुरुआत आसान नहीं थी। दीया ने उन दिनों की यादें साझा की जब उनकी कुछ फिल्में सफल नहीं हुईं और वह बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं। दीया ने खुलासा किया, मैं दुखी थी और डर से भरी हुई थी। मीडिया और इंडस्ट्री ने हमारे दिमाग में…
हार न मानने के जज्बे से मिली जीत मेलबर्न । ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारतीय क्रिकेट टीम के आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को मैच विजेता खिलाड़ी करार दिया है। पोंटिंग ने ऋषभ की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतने कम समय में ही इस खिलाड़ी ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं उससे उसकी आपार क्षमताओं का पता चलता है। इस खिलाड़ी ने जिस प्रकार हार न मानते हुए भीषण कार हादसे के बाद भी शानदार वापसी की है उससे पता चलता है कि वह एक महान खिलाड़ी है। सबसे बड़ी विशेषता ये है कि वह…
मुम्बई । 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के साथ ही ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारतीय टीम की परीक्षा हो जाएगी। भारतीय टीम के सामने बांग्लादेश काफी कमजोर है पर हाल में जिस प्रकार उसने पाकिस्तान को हराया है। उससे पता चलता है कि बांग्लादेश अब पहले जैसी नहीं रही। ऐसे में भारतीय टीम को सावधान रहना होगा क्योंकि बांग्लादेश के पास नाहिद राणा जैसे तेज गेंदबाज हैं। वहीं नए कोच गौतम गंभीर के लिए चेन्नई में चार दिनों का कैंप टीम को नजदीक से समझने का अवसर प्रदान करेगा। हाल ही में श्रीलंका दौरे पर…
सिंगापुर । भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने ब्रेटन वुड्स कमेटी सिंगापुर द्वारा आयोजित फ्यूचर ऑफ फाइनेंस फोरम 2024 में शुक्रवार को कहा कि भारत का वृद्धि परिदृश्य देश के वृहद आर्थिक बुनियाद की मजबूती को बताता है। उन्होंने कहा कि इसमें निजी उपभोग और निवेश जैसे घरेलू तत्व प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। देश की आर्थिक वृद्धि को वृहत आर्थिक और वित्तीय स्थिरता के माहौल का समर्थन है। भारतीय अर्थव्यवस्था कोविड-19 महामारी के कारण आए गंभीर संकट से उबर गई और इसकी 2021-24 के दौरान औसत वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर आठ प्रतिशत से…



