रांची । उत्पाद सिपाही भर्ती में शक्रवार को 14 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई है । बताया जाता है कि साहिबगंज जिले में छह अभ्यर्थियों की तबीयत खराब हुई। वहीं गिरिडीह जिले में 8 अभ्यर्थियों की तबीयत खराब हो गई है। सभी अभ्यर्थियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि इसके पहले 12 अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी. जिसके बाद झारखंड सरकार ने उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा की बहाली कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दी थी।






