मुम्बई । 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के साथ ही ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारतीय टीम की परीक्षा हो जाएगी। भारतीय टीम के सामने बांग्लादेश काफी कमजोर है पर हाल में जिस प्रकार उसने पाकिस्तान को हराया है। उससे पता चलता है कि बांग्लादेश अब पहले जैसी नहीं रही। ऐसे में भारतीय टीम को सावधान रहना होगा क्योंकि बांग्लादेश के पास नाहिद राणा जैसे तेज गेंदबाज हैं।
वहीं नए कोच गौतम गंभीर के लिए चेन्नई में चार दिनों का कैंप टीम को नजदीक से समझने का अवसर प्रदान करेगा। हाल ही में श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम को एकदिवसीय सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था, जिससे टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठे हैं। गंभीर का कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ उनका अच्छा तालमेल देखा गया, जो टीम के लिए एक अच्छा संकेत माना जा रहा है।
बांग्लादेश और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्लयूटीसी) के लिए अहम रहेगी। भारत अभी शीर्ष पर हैं ऐसे में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केवल एक ड्रॉ की जरूरत रहेगी। ऐसे में भारतीय टीम बिना किसी अतिरिक्त दबाव के खेल सकेगी।
रोहित का ध्यान तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने पर रहेगा। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी के बाद उनके लिए फिटनेस को बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होगी। इसके अलावा मोहम्मद शमी की फिटनेस पर भी चयनकर्ताओं की नजरें होंगी। विराट कोहली से इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेग।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


