– डीसी ने बैठक कर अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश गोड्डा : झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजन कराने को लेकर उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुकवार को बैठक कर अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दिनांक 21 एवं 22 सितंबर को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित होने वाले झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में कुल 16 केंद्रों में यह परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की…
Author: Santal Express
गोड्डा : हिन्दी माह के अवसर पर राजमहल परियोजना क्षेत्र एवं डीएवी पब्लिक स्कूल, ऊर्जनगर में क्रमशः कर्मियों एवं बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वहीं ईसीएल के राजमहल क्षेत्र में हिंदी माह 2024 काफ़ी उत्साह से मनाया जा रहा है और क्षेत्रीय महाप्रबंधक ए० एन० नायक के कुशल नेतृत्व में विविध गतिविधियों के माध्यम से कर्मियों को प्रेरित किया जा रहा है तथा हिंदी भाषा से जुड़ने पर जोर दिया जारहा है। इसी उद्देश्य के साथ गुरुवार को राजमहल क्षेत्र एवं डीएवी पब्लिक स्कूल, ऊर्जनगर में कर्मियों एवं बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता/शब्दानुवाद का आयोजन हुआ जिसमें…
कुंडहित(जामताड़ा) । राज्य सरकार द्वारा संचालित आपकी योजना-आपकी सरकार-आपकी द्वार कार्यक्रम के तहत अंतिम दिन कुंडहित प्रखंड के नगरी पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अंचलाधिकारी अमित किस्कू,बीडीओ जमाले राजा, जिला परिषद सदस्य रीना मंडल, नगरी पंचायत के मुखिया शंकर कोड़ा, बीस सूत्री अध्यक्ष जयश्वर मुर्मू, उपाध्यक्ष मनोरंजन सिंह, ,नगरी पंचायत के सभी वार्ड सदस्य आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर बीडीओ जमाले रजा, सीओ अमित किस्कु, बीस सूत्री के जयश्रर मुर्मू, मनोरंजन सिंह ने उपस्थित नगरी पंचायत के ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बनती है लोगों की…
कुंडहित (जामताड़ा) । आगामी 18 सितंबर 2024 को झारखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावित कुंडहित धेनुकडीह में कार्यक्रम को लेकर बीडीओ जमाले रजा के अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों संग बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग पदाधिकारी को दायित्व सौंपा गया। वही कार्यक्रम को सफल संचालन हेतु समुचित व्यवस्था पर चर्चा की गई। वही शनिवार को कुंडहित प्रखंड सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से सभी तैयारी को फूल प्रूफ करने को लेकर संबंधितों को निर्देश दिए। उक्त तिथि को सभी विभागों के…
जामताड़ा : शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जामताड़ा जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट के प्रबंधकीय समिति एवं सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त के द्वारा जामताड़ा जिला में डी0एम0एफ0टी0 मद से संचालित योजनाओं की बिंदुवार विगत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त ने समीक्षा के क्रम में महाप्रबंधक, एस0पी0 माईन्स एरिया, चितरा को जिला में विधि-व्यवस्था एवं राजस्व संग्रहण में गति लाने हेतु 02 वाहन उपलब्ध कराने…
नाला(जामताड़ा)-झामुमो के सक्रिय नेता बंक बिहारी भंडारी अब नहीं रहे। सुंदरपुर पैतृक आवास में हृदय गति अवरुद्ध हो जाने के कारण उनका निधन हो गया।। 70 वर्ष के थे।इस असामयिक निधन की खबर सुनते ही स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो सुंदरपुर उनके पैतृक आवास पहुंचकर दिवंगत नेता बंक बिहारी भंडारी का पार्थिव शरीर का दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य निर्माण के प्रारंभिक काल से पार्टी के आंदोलन में सक्रीय भूमिका निभाने वाले नेता बंक बिहारी भंडारी अब इस लोक को त्याग कर परलोक गमन कर गए । उन्होंने गहरी संवेदना…
जामताड़ा : गुप्त सूचना पर छापामारी करते हुए जामताड़ा साइबर पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को जामताड़ा साइबर थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारीब ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर इस बाबत जानकारी दी। बताया कि जामताड़ा थाना क्षेत्र के झरनापाड़ा और तीलाबाद गांव में साइबर अपराध किए जाने की सूचना मिली थी। इसके उपरांत साइबर डीएसपी अशोक कुमार राम के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक जयंत तिर्की और अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए छापामारी किया गया। बताया कि जिस जगह की सूचना मिली थी उस जगह से बेवा गांव के…
पाकुड़। पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देश पर जिले के पांच थानों के पुलिस को इधर से उधर किया गया है। पुलिस निरीक्षक हरदेव प्रसाद लिट्टीपड़ा प्रभाग को पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी पाकुर बनाया गया है।पुलिस निरीक्षक अनुराग भगत प्रभारी जिला नियंत्रण कक्षा पाकुड़ को महेशपुर प्रभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस निरीक्षक रामाकांत ओझा को महेशपुर प्रभाग से प्रभारी जिला नियंत्रण कक्ष पाकुड़ बनाया गया है। पुलिस निरीक्षक अनूप रोशन भेगरा को पुलिस केंद्र पाकुड़ से स्थानांतरण करते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमरपारा बनाया गया है। पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता को पुलिस निरीक्षक सह…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता अमड़ापाड़ा(पाकुड़)। अमड़ापाड़ा थाना में शुक्रवार को नए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी के रूप में अनुप रौशन भेंगरा ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता से पदभार लिया। पदभार संभालने के बाद थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था के साथ-साथ आपसी सद्भावना बरकरार रखना, पुलिस और जनता के बीच अच्छा रिश्ता कायम करना और क्षेत्र में अपराध पर रोक लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपनी समस्या लेकर सीधा थाना आकर मुझसे मिल सकते है। वहीं निवर्तमान थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता का पदस्थापन…
अमड़ापाड़ा(पाकुड़) । स्थानीय दुर्गा मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को ब्याहुत कलवार समाज के लोगों ने प्रतिमा स्थापित कर अपने कुल देवता भगवान बलभद्र की पूजा अर्चना की। इस दौरान पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वहीं यजमान के रूप में विनोद भगत एवं उनकी धर्मपत्नी डॉली देवी ने भगवान बलभद्र की आराधना दूध, फल, अक्षत, गंगाजल अर्पित कर की। पुरोहित अश्विनी तिवारी व शम्भूनाथ झा के द्वारा पूरे विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण कर पूजा सम्पन्न कराया गया। वहीं आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा के बाद ब्याहुत समाज के सभी लोगों…



