कुंडहित (जामताड़ा) । आगामी 18 सितंबर 2024 को झारखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावित कुंडहित धेनुकडीह में कार्यक्रम को लेकर बीडीओ जमाले रजा के अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों संग बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग पदाधिकारी को दायित्व सौंपा गया। वही कार्यक्रम को सफल संचालन हेतु समुचित व्यवस्था पर चर्चा की गई। वही शनिवार को कुंडहित प्रखंड सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से सभी तैयारी को फूल प्रूफ करने को लेकर संबंधितों को निर्देश दिए। उक्त तिथि को सभी विभागों के अपने-अपने स्टॉल भी लगाया जाना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के द्वारा एक करोड़ की लागत से कुंडहित पावर ग्रिड सहित विभिन्न योजनाओ उद्घाटन एंव शिलान्यास भी किया जाएगा। साथ ही लाभुकों के बीच विभिन्न विभागों से परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा।
बताते चले कि मुख्यमंत्री 18 सितंबर को कुंडहित प्रखंड के धेनुकडीह मैदान में जामताड़ा जिला अंतर्गत “आपकी-योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जामताड़ा जिला के लाभुक भाग लेंगे। मौके पर बीडीओ के अलावे सीओ अमित किस्कु,पशुचिकित्सक डां बिनय कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डां उपलेन मुर्मू, सहित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एंव कर्मियों उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


