गोड्डा : हिन्दी माह के अवसर पर राजमहल परियोजना क्षेत्र एवं डीएवी पब्लिक स्कूल, ऊर्जनगर में क्रमशः कर्मियों एवं बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वहीं ईसीएल के राजमहल क्षेत्र में हिंदी माह 2024 काफ़ी उत्साह से मनाया जा रहा है और क्षेत्रीय महाप्रबंधक ए० एन० नायक के कुशल नेतृत्व में विविध गतिविधियों के माध्यम से कर्मियों को प्रेरित किया जा रहा है तथा हिंदी भाषा से जुड़ने पर जोर दिया जारहा है। इसी उद्देश्य के साथ गुरुवार को राजमहल क्षेत्र एवं डीएवी पब्लिक स्कूल, ऊर्जनगर में कर्मियों एवं बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता/शब्दानुवाद का आयोजन हुआ जिसमें अधिकारियों,कर्मचारियों एवं डीएवी पब्लिक स्कूल, ऊर्जानगर के बच्चों ने समान उत्साह से भागीदारी की।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


