दुमका | संताल बालिका मध्य एवं उच्च विद्यालय महारो,जामा के प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में विधालय के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को दुमका सांसद नलिन सोरेन से उनके काठीकुंड स्थित आवास पर मुलाकात कर विधालय भवन की मरम्मति एवं रंग-रोगन को लेकर आवेदन सौंपा| आवेदन में बताया कि विद्यालय का भवन काफी दिनों से मरम्मति एवं रंग-रोगन नहीं होने से जर्जर हो गया है| विधालय भवन की स्थिति अत्यंत दयनीय अवस्था में है,जिसकी मरम्मति एवं रंग-रोगन की तत्काल आवश्यकता महसूस हो रही है| बताया कि संताल बालिका मध्य एवं उच्च विद्यालय महारो ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थित है| विद्यालय में कुल 825 छात्र छात्राएं नामांकित है| सभी बच्चे आदिवासी एवं पिछड़े वर्ग से आते हैं एवं इन बच्चों का भविष्य विधालय में निहित है| आवेदन के माध्यम से सांसद नलिन सोरेन से निवेदन किया गया कि विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए भवन की मरम्मति एवं रंग-रोगन कराने की कृपा की जाएं ताकि गरीब व नि:सहाय छात्र छात्राओं का भविष्य सुरक्षित रह सके| इसके लिए विद्यालय परिवार सदा आपका आभारी रहेगा| मामले में सांसद नलिन सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द विधालय की मरम्मति एवं रंग-रोगन का कार्य कराने की कोशिश करेंगे|
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


