दुमका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुमका द्वारा हिंदी दिवस के पूर्व संध्या पर हिंदी गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसकेएमयू इतिहास विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ संजीव कुमार विशिष्ट अतिथि एकेएमयू के पूर्व प्राध्यापक साहित्यकार डॉक्टर रामबरन चौधरी जिला प्रमुख डॉक्टर नम्रता गौरव जिला संयोजक संजय माडिया ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती की प्रतिमा में दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए सभी कवि एवं साहित्यकारों डॉ रामबरन चौधरी, डॉ मोहम्मद हनीफ, डाक्टर चतुर्भुज नारायण ,अंजनी शरण ,कमलाकांत प्रसाद सिन्हा अशोक सिंह राजीव नयन तिवारी अमरेंद्र सुमन रोहित अम्बास्ट उत्तम कुमार दे कुंदन झा दुर्गेश चौधरी को प्रस्तिति पत्र अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित एसकेएमयू के विभाग अध्यक्ष डॉ संजीव कुमार ने कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है।जो सिर्फ छात्र के बीच समस्या का समाधान ही नहीं करती बल्कि समाज को सही दिशा और दशा देने के लिए कार्य करती है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का हिंदी दिवस के पूर्व संध्या पर हिंदी गौरव सम्मान समारोह का आयोजन सराहनीय कार्य है जो आज के युवाओं में साहित्य एवं कविता के प्रति प्रेम और रुचि बढ़ेगी। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज सोरेन उपेंद्र कुमार अमन कुमार अभिषेक पाल विवेक धर मोहम्मद आसिफ अमित कुमार गायत्री कुमारी प्रिया कुमारी खुशबू तिवारी मिलन कुमारी मनीष कुमार आदि दर्शन कार्यकर्ता उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


