देवघर। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, देवघर और शुभा देवी मेमोरियल ट्रस्ट, देवघर के संयुक्त तत्वाधान में
एक होटल के बैंक्विट हॉल में इग्नू के शिक्षार्थियों के द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर इग्नू से जुड़े विद्वानों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, देवघर के सहायक निदेशक डॉ सरोज कुमार मिश्र, देवघर महाविद्यालय के अवकाश प्राप्त प्राचार्य डॉ सुंदर चरण मिश्र,जिला कल्याण पदाधिकारी, देवघर के दयानंद दुबे एवं हिंदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज, देवघर की प्राचार्या डॉ आशा मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया। सभी विद्वानों, अतिथियों एवं शिक्षार्थियों के द्वारा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित विद्वानों एवं शिक्षकों को पुष्प गुच्छ,शॉल,डायरी,पेन एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच का संचालन इग्नू के शिक्षार्थी राजीव ने की। डॉ विजय शंकर ने अपने उद्बोधन में गुरु और शिष्य की परंपरा का उदाहरण प्रस्तुत किया जबकि डॉक्टर नरेंद्रनाथ ठाकुर द्वारा संस्कृत के श्लोक के माध्यम से गुरु में गुरुत्व एवं शिष्यों में गुरु के आज्ञा का पालन अनुशासन में रहकर पढ़ाई करने बताया। डॉ शुभेश्वर झा ने मंचासीन अतिथियों का परिचय देते हुए कहा कि डॉ सरोज कुमार मिश्र की दीवानगी शिक्षा के प्रति इतनी ज्यादा है कि उन्होंने इस उम्र में भी छह स्नातोकोत्तर की डिग्री लेने के बाद सातवें विषयों में अपना नामांकन करा लिया। ऐसी दीवानगी हमारे शिक्षा जगत में विरले ही होते हैं। इग्नू अध्ययन केंद्र जसीडीह के समन्वयक डॉ रामकृष्ण चौधरी ने कहा कि अगर अपने जीवन काल में शिक्षक शिक्षा के माध्यम से एक भी शिक्षार्थियों को सामाजिक दृष्टिकोण से उत्कृष्ट, अनुशासन प्रिय बना दिया तो उनकी सफलता मानी जाएगी।जिला कल्याण पदाधिकारी ने आज के परिपेक्ष में शिक्षकों एवं छात्रों के प्रतिभा के अवमूल्यन की विस्तृत व्याख्या की और उन्होंने कहा कि इस अवमूल्यन का समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसे रोकना प्राथमिक शिक्षकों से लेकर उच्च शिक्षा के विद्वानों को आगे आना चाहिए।
सहायक समन्वयक इग्नू अध्ययन केंद्र जसीडीह के अनंत कुमार सिंह के द्वारा इग्नू द्वारा संचालित विषयों जैसे श्रीमद भागवत गीता, ज्योतिष, वेद और संस्कृत इत्यादि में स्नातकोत्तर की पढ़ाई प्रारंभ करने के लिए डॉ सरोज कुमार मिश्र को धन्यवाद दिया।
अंत में शुभा देवी मेमोरियल ट्रस्ट,देवघर के निदेशक हिमांशु देव द्वारा सभी आगंतुकों का अभिवादन एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हिमांशु देव ,राजीव शंकर इत्यादि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मौके पर विनिता मिश्रा, मृदुला मिश्रा,जया मिश्रा, रानी कुमारी, रचना कुमारी, जितेन्द्र चौधरी, दिनेश कुमार , सुधांशु कुमार देव, रंजीत कुमार, किरण कुमारी, नूतन कुमारी, प्रिती कुमारी, सरिता भारती, रागिनी कुमारी, राजेश कुमार, नारायण महतो स्वेता कुमारी झा,मुस्कान रानी,सोमेश माधव समेत अन्य मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


