गोड्डा : चैंबर ऑफ कॉमर्स & इंडस्ट्रीज में के चुनाव को लेकर उम्मीदवार के नामंकन पत्र लेने के अंतिम दिन तक 30 सदस्यों ने लिया नामांकन पत्र लिया है। चुनाव अधिकारी परमानंद साह ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को नामांकन पत्र विभिन्न पदों के लिए दाखिल किए जाएंगे। जिसका स्क्रुटनी एवं नाम वापसी करने की तिथि 16 सितंबर निर्धारित है। वही मतदान के लिए 22 सितंबर रविवार दिन निर्धारित किया गया है। उसी दिन मतों की गिनती एवं परिणाम जारी करने के साथ-साथ चुनाव कार्य संपन्न करा लिए जाएंगे। नामांकन पत्र लेने वाले सदस्यों में मनीष अग्रवाल, सुबोध शाह, पियूष प्रियदर्शी, मुकेश बर्नवाल, वीरेंद्र कुमार सिंह, मो महताब आलम, मुकेश कुमार,हीरालाल मंडल, नलिन रंजन, प्रवीण भगत, चेतन दत्ता, पीयूष प्रीतेश, प्रीतेश नंदन, मो कामरान, प्रीतम गाड़िया, शुधांसु शेखर ठाकुर, मनोज भारती, अभिषेक शाह, मो अफसर जमा, विनोद गुप्ता, विकास जैन, अमित शाह, अशोक शाह, प्रकाश अग्रवाल, विकास टेकरीवाल, कारू शाह, श्रवण अग्रवाल, वासुदेव राय, प्रेमेंद्र कुमार व शाहनवाज आलम शामिल है। चुनाव के बाद ही यह तय होगा की जीत का सेहरा किसके सर सजेगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


