हनवारा । महागामा प्रखंड क्षेत्र मैक्ष लगातार रुक-रुक कर बारिश बुधवार क्षेत्र में हुई तेज बारिश ने आम लोगों को जहां तेज गर्मी से खासी राहत पहुंचाई। वहीं धान की खेती करने वाले किसानों के लिए कल यह बारिश राहत बनकर बरसी है। इसके चलते किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। किसानों की खुशी स्वभाविक भी है, क्योंकि धान की फसल को पानी की ज्यादा आवश्यकता होती है। ऐसे में किसानों का मानना है कि धान की फसल के लिए बारिश भी जरूरी होती है। इस बारिश से धान की फसल को फायदा पहुंचा है। किसानों को गर्मी…
Author: Santal Express
जामताड़ा : भारतीय जनता पार्टी नारायणपुर मंडल इकाई द्वारा बुधवार को नारायणपुर मंडल के सबनपुर, कमलडीह, चंद्रपुर ग्राम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। पंडित जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर नारायणपुर मंडल के कई बूथों में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। नारायणपुर मंडल प्रभारी सुजाता सिंह भैया, सुभाशीष भट्टाचार्य, नारायणपुर मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा, भाजपा सोशल मीडिया संयोजक आनंद पोद्दार, संजय ओझा आदि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी भारतीय राजनीति के पुरोधा, बहुमुखी वयक्तित्व…
कुंडहित (जामताड़ा) । मंगलवार को दुमका में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान प्रखंड के महेशपुर गांव के आदिवासी छात्र सुजीप टुडु को राज्यपाल के हाथों गोल्ड मेडल मिलने से उनके परिजन तथा पुरे प्रखंड में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। बता दें कि मंगलवार को सिद्धू कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित आठवें दीक्षांत समारोह में प्रखंड के महेशपुर गांव के आदिवासी छात्र सुजीप टुडु को संस्कृत फैकल्टी पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार द्वारा गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। सुजीप टुडु सत्र 2020 -23 संस्कृत विभाग के यूनिवर्सिटी टॉपर तथा बेस्ट ग्रेजुएट होने पर उन्हें दो गोल्ड…
नाला (जामताड़ा)। नाला चतुर्थ वर्गीय पशु चिकित्सालय के भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार के द्वारा सभी पशुपालकों के लिए निशुल्क पशु चिकित्सा हेतु एंबुलेंस के द्वारा घर-घर पशुओं के चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई आएगी ।उन्होंने कहा कि 1962 पर कॉल करके पशुपालक अपने पशु का उपचार अपने ही घर पर निशुल्क करवा सकते हैं सरकार द्वारा पशुपालकों के लिए यह सुविधा मुहैया कराई है। उन्होंने सभी पशुपालकों तथा किसानों से अपील की है कि सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम से लाभान्वित हों और 1962 पर कॉल…
कुंडहित (जामताड़ा) । भले ही विधानसभा चुनाव की तिथि अभितक निर्धारित नही हुआ लेकिन प्रशासन ने विधानसभा चुनाव की तैयारी आरंभ कर दी है। वुधवार को कुंडहित प्रखंड सभागार में विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बीडीओ जमाले रजा के अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड के स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, तथा प्रखंड एंव अंचल के विभिन्न अधिकारी एंव कर्मियों उपस्थित रहे। बैठक में बीडीओ जमाले रजा ने आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान केन्द्र में बुनियादी मुलभुत सुबिधाओं पर चर्चा किया गया। चर्चा के दौरान मतदान केन्द्र में बिजली, पानी, रेंम्प, कमरा, शौचालय, आदि बिन्दुओं पर…
नाला( जामताड़ा)। भाजपाईयों ने नाला पीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न जगहों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष किशन मुर्मू ने की। इस अवसर पर सबों ने प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्मवाद, मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की चित्रपट पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस दौरान सबों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला, साथ ही उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नाला मंडल के मंडल अध्यक्ष किशन मुर्मू,जिला उपाध्यक्ष रंजीत तिवारी,नाला विधानसभा विस्तारक अंकुश वर्णवाल, उपाध्यक्ष काजल बाउरी,कैलाश मंडल, पानेश्वर किस्कु, सुमन टुडू,संतोष राणा सहित…
नागपुर । महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नागपुर और विदर्भ क्षेत्र के सभी 62 विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दिया कि चुनाव से पहले पार्टी में विद्रोह और गुटबाजी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शाह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई नेता टिकट न मिलने पर बगावत करता है, तो उसे इसके लिए गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। शाह ने पार्टी के नेताओं से कहा कि वे न…
नई दिल्ली । भारत के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने एक गंभीर स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि पेरासिटामोल सहित 53 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गई हैं। इस रिपोर्ट ने आम जनता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता को बढ़ा दिया है। इन 53 दवाओं को नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी के तहत वर्गीकृत किया गया है, जो राज्य औषधि अधिकारियों द्वारा की गई रैंडम मासिक सैंपलिंग के आधार पर निर्धारित किया गया है। रिपोर्ट में उल्लेखित दवाओं में कैल्शियम और विटामिन डी3 सप्लीमेंट्स, एंटी-डायबिटीज की गोलियां और हाई ब्लड प्रेशर के लिए दवाएं शामिल…
सदर अस्पताल देवघर एवं एम्स देवघर में कुल मिलाकर 269 जांच किया जा चुका है रामा कान्त मालवीय देवघर :-एम्स देवघर में कुल 30 सेंपल डेंगू चिकनगुनिया एलिसा जांच हेतु भेजा गया था। जिसका परिणाम बुधवार को उपलब्ध कराया गया। जिसमें देवघर जिला के 16 डेंगू पॉजिटिव एवं 10 चिकनगुनिया पॉजिटिव तथा उसी में से 06 सहसंक्रमित पॉजिटिव पाए गए। वहीं जामताड़ा जिला के 01 डेंगू-चिकनगुनिया सहसंक्रमित पॉजिटिव पाए गए। जिसकी सूचना जामताड़ा को दे दिया गया है।अब तक सदर अस्पताल देवघर एवं एम्स देवघर में कुल मिलाकर 269 जांच किया जा चुका है। जिसमें से 56 डेंगू तथा 22…
रांची । एसएससी-सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक की जांच की मांग को लेकर बुधवार काे झारखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया। जनहित याचिका दायर कर मांग की गई है कि पेपर लीक मामले की सीबीआई या न्यायिक जांच की जाए। क्योंकि, पुलिस की एसआईटी की जांच अब तक सार्वजनिक नहीं हुई और न ही उस जांच में सभी तथ्य सामने आए हैं। हालांकि, अब तक यह जनहित याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुई है। राज्य सरकार ने जनवरी महीने में एसएससी सीजीएल की परीक्षा ली थी, जिसमें पेपर लीक का मामला सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने…



