पाकुड़। बुधवार को प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्त्ता, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता एवं हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय के नेतृत्व में दीनदयाल उपाध्याय उद्यान स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि स्वदेशी आर्थिक मॉडल को अपनाने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने एकात्म-मानववाद को रेखांकित किया। इसमें समावेशी और जन समुदाय को सशक्त बनाने का विचार था। उनका मानना था कि स्वदेशी और लघु उद्योग भारत की आर्थिक योजना की आधारशिला होनी चाहिए, जिसमें सद्भाव, सांस्कृतिक, राष्ट्रीय नीति और अनुशासन का समावेश…
Author: Santal Express
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । पाकुड़ प्रखंड के नवीनगर ग्राम में लोटा हकीम के बेटे नमाज शरीफ शेख के घर में एक बड़ा धमाका हुआ है, जिससे घर पूरी तरह से टूट गया है। घटना के समय घर में कोई नहीं था, क्योंकि पिछले 2-3 महीनों से घर खाली था। पड़ोस के लोगों ने बताया कि धमाका इतना शक्तिशाली था कि घर की दीवारें और छतें ध्वस्त हो गईं। कई लोगों ने गैस सिलेंडर फटने की आशंका जताई है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और जांच एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं और घटना की जांच…
प्राथमिकी वापस नहीं हुई तो 28 सितंबर से चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पाकुड़। पाकुड़ सदर अस्पताल के डॉक्टर नर्स सीएस डीएस एवं अन्य कर्मचारी भय के वातावरण में कार्य करने को मजबूर है। अगर चिकित्सक इलाज के लिए दवा देते हैं या इंजेक्शन लगाते हैं और किसी वजह से कोई अप्रिय घटना इलाजरत व्यक्ति अथवा महिला की होती है तो डॉक्टर पर आरोप लगाते हैं कि गलत दवा दे दिया था और यदि दवा नहीं देते हैं तो फिर आरोप लगता है कि दवा अभाव में या लापरवाही के कारण अप्रिय घटना घटी । डॉक्टर दोनों ओर से दोषी ठहराया…
व्यवहार न्यायालय में पारा लीगल वोलेंटियरों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू गोड्डा : झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से व्यवहार न्यायालय स्थित लाइब्रेरी सभागार में नव चयनित पारा लीगल वोलेंटियरों का पांच दिवसीय इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत की गई। इसका उद्धाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार वैश्य, जिला जज प्रथम पवन कुमार, जिला जज द्वितीय निरुपम कुमार, जिला जज चतुर्थ रीचा श्रीवास्तव, जिला जज चतुर्थ पियूष श्रीवास्तव , सीजेएम अर्जुन साव, रजिस्टार सतीश कुमार मुंडा, डालसा सचिव डा. प्रदीप कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।…
गोड्डा : पोड़ैयाहाट भाजपा मंडल कार्यालय में बुधवार को मंडल अध्यक्ष बिनोद भगत के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर बारी- बारी से सभी भाजपा मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला अर्पित कर उन्हें याद किया। वहीं इसके उपरांत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान उक्त कार्यक्रम में भाजपा नेता सह पूर्व गजाधर सिंह, मंडल महामंत्री अनंत राम ठाकुर, मंडल कोषाध्यक्ष विकाश मोदी, मंडल उपाध्यक्ष श्री कांत साह, जिला कार्यसमिति सदस्य अनिल भगत, शिवम स्नेही मंडल मंत्री राजकुमार मंडल,…
गोड्डा : पिछले तीन दिनों से जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में कई मार्ग पर जल जमा के कारण आवागमन बाधित होने की सूचना मिली है। जिले की कई नदियां उफान पर है। लगातार हो रही बारिश के कारण एक ओर जहां किसानों के चेहरे पर खुशी व्याप्त है वहीं दूसरी ओर मजदूर वर्ग के चेहरे पर निराशा छाई है। किसानों भी आखिर खुश हो भी क्यों नहीं। इस बार धान की फसल अच्छी होने की उम्मीद बन गई है। इधर लगातार हो रहे बारिश…
– पहली जनवरी को ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र में घटी थी घटना गोड्डा : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम पवन कुमार के न्यायालय ने नाबालिग को शादी की नीयत से भाग ले जाने और दुष्कर्म करने आरोपित महागामा थाना क्षेत्र के चिचोरा निवासी विकास कुमार यादव को दोषी पाकर 25 वर्ष सश्रम कारावास एवं एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। पहली जनवरी 2024 को ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र में उक्त घटना घटी थी। अदालत ने सजा के बाद जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर एक वर्ष अतिरिक्त कारावास से दंडित किया है। इसके अलावा भादवि की धारा 366 के…
गोड्डा : झारखंड राज्य कुश्ती संघ की स्थापना के 25वें वर्ष के उपलक्ष्य पर बुधवार को स्थानीय इंडोर स्टेडियम के कुश्ती कक्ष में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालकों के लिए “रजत जयंती अंतर विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला कुश्ती संघ सचिव सुरजीत झा ने किया। प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा कि न्यूनतम 35 किग्रा भार स्पर्धा में ज्ञानस्थली के अभिषेक कुमार ने स्वर्ण, ने भारत भारती के केशव सिंह ने रजत जीता। 40 किग्रा में ज्ञानस्थली के विनम कुमार ने स्वर्ण, भारत भारती के रोहित राज सोरेन ने रजत जबकि…
मेहरमा संवाददाता : भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं अंत्योदय के उपासक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जयंती मेहरमा मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मेहरमा स्थित डाकबांग्ला परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीरें पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर मनाया गया। वहीं इस पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया सिंह पटेल ने कही कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और अंत्योदय के उपासक थे।हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत तथा मां भारती के उपासक एवं प्रखर राष्ट्रवादी थे।इस मौके पर युवा मोर्चा के महामंत्री ऋषि कुमार, भाजपा प्रखंड…
गोड्डा : सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह के दौरान मंगलवार को विश्वविद्यालय के कन्वेंशन हॉल में विभिन्न संकाय के टॉपर तथा शोधार्थियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में महिला महाविद्यालय गोड्डा की हिंदी वरीय प्राध्यापिका सह राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. नूतन झा को “मुक्तिबोध के काव्यों में प्रगतिशील चेतना” विषय पर शोध के लिए महामहिम राज्यपाल सह कुकाधिपति श्री संतोष कुमार गंगवार के हाथों पीएचडी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।



