गोड्डा : पिछले तीन दिनों से जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में कई मार्ग पर जल जमा के कारण आवागमन बाधित होने की सूचना मिली है। जिले की कई नदियां उफान पर है। लगातार हो रही बारिश के कारण एक ओर जहां किसानों के चेहरे पर खुशी व्याप्त है वहीं दूसरी ओर मजदूर वर्ग के चेहरे पर निराशा छाई है। किसानों भी आखिर खुश हो भी क्यों नहीं। इस बार धान की फसल अच्छी होने की उम्मीद बन गई है। इधर लगातार हो रहे बारिश ने दैनिक मजदूरी करने वाले, छोटे व्यवसाईयों, सड़क किनारे रेहडी लगाने वालों की परेशानी को बढ़ा दिया है। पिछले दो दिनों से बारिश के कारण सारी व्यवस्था चौपट हो गई है। ठेले वाले खोचे वाले की दुकानदारी ठप्प पड़ गई है।
मुख्यालय की स्थिति हुई नारकीय
इधर मुख्यालय की बात करें तो जगह-जगह जल जमाव ने मुख्यालय की स्थिति नारकीय बना दी है। पिछले दिनों देर रात आई भयानक आंधी उसके बाद हो रही लगातार बारिश ने अभी तक मुख्यालय के लोगों को उवरने का मौका नहीं दिया है। कई जगह पेड़ की डाली टूट कर विद्युत पल पर गिरी है कई तरह क्षतिग्रस्त हुई है। बिजली कर्मी लगातार ऐसी व्यवस्था से निपटने के लिए लगे हुए हैं बावजूद कई जगह अभी तक सुचारू ढंग से बिजली बहाल नहीं हो पाई है। इधर बारिश की बात करें तो मुख्यालय स्थित लोहिया नगर, सरकंडा चौक, फसिया बंगाल, साकेत पुरी सहित कई मोहल्ले में जल जम के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सबसे बुरी स्थिति तो सरकंडा चौक की है जहां सड़क पर तकरीबन दो से ढाई फीट पानी पिछले 48 घंटे से खड़ा है। बड़े वाहन तो किसी प्रकार पर हो रहे हैं लेकिन छोटी गाड़ियों के लिए उस मार्ग से गुजरना समस्या बनी हुई है। कुल मिलाकर कहीं जाए तो लगातार हो रही भारी बारिश के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है।
क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक
इधर मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 23 सितंबर को जिले में सर्वाधिक 44 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं 24 सितंबर को 31 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड हुआ है। बुधवार 25 सितंबर को समाचार प्रेषण तक 20 मिलीमीटर मध्यम दर्जे की बर्षा रिकॉर्ड हो चुकी है। अगले तीन दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिनों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ गोड्डा समेत संथाल परगना के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वह सावधानी बरतें और मौसम की स्थिति पर नजर रखें।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


