गोड्डा : पोड़ैयाहाट भाजपा मंडल कार्यालय में बुधवार को मंडल अध्यक्ष बिनोद भगत के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर बारी- बारी से सभी भाजपा मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला अर्पित कर उन्हें याद किया। वहीं इसके उपरांत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान उक्त कार्यक्रम में भाजपा नेता सह पूर्व गजाधर सिंह, मंडल महामंत्री अनंत राम ठाकुर, मंडल कोषाध्यक्ष विकाश मोदी, मंडल उपाध्यक्ष श्री कांत साह, जिला कार्यसमिति सदस्य अनिल भगत, शिवम स्नेही मंडल मंत्री राजकुमार मंडल, कार्यालय मंत्री अशोक दे, राहुल रोनियार, सोनेलाल हंसदा, अमर साह, अरविंद कुमार आदि उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बिमंत कुमार ने दी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


