साहिबगंज । राष्ट्रीय सेवा योजना के 55 में स्थापना दिवस पर सिद्धू कानू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी जिला नोडल पदाधिकारी तथा स्वयंसेवकों को उनके उत्कृष्ट सेवा के लिए स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। विदित हो कि महाविद्यालय में संगीत प्राध्यापक कुमार प्रशांत भारती को विश्वविद्यालय की ओर से दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम पदाधिकारी का पुरस्कार तथा सोनम कुमारी अभिषेक कुमार एवं पवन कुमार पूजा कुमारी स्नेहा कुमारी को उतकृस्ट स्वयंसेवक का पुरस्कार प्रदान किया गया है। इन लोगों ने राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से आयोजित विभिन्न विशेष शिविर, साहसिक…
Author: Santal Express
देवघर संताल एक्सप्रेस:-आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन राज्य मुख्यालय के निर्देश पर देवघर सहित सभी जिलों में भारत पोर्टल की शुरुआत की गई है।इस पोर्टल के माध्यम से जो भी छात्र छात्राएं अपनी स्वेक्षा और सेवा भाव से इस मिशन के अंतर्गत कार्य करना चाहते है,उनको आवेदन करना था अब तक पांच लोगो ने भारत पोर्टल पर आवेदन किया था।उन सभी छात्र छात्राओं को आज सिविल सर्जन डॉक्टर रंजन सिन्हा के कक्ष में बुलाकर सिविल सर्जन द्वारा उनसे उनके विचार पूछा गया और उन्हें कर्तव्य बोध कराया गया। इस क्रम में जिला नोडल पदाधिकारी डॉक्टर शरद कुमार ने सभी छात्र छात्राओं…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को श्री श्री मोहननंद उच्च विद्यालय तापोवन, देवघर में तंबाकू निषेद पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें इस खतरनाक आदत से दूर रखना है। इस कार्यक्रम में बच्चो को तम्बाकू से होने वाले बीमारियों जैसे कैंसर, अस्थमा, लकवा, श्वास संबधित बीमारी के बारे में चर्चा की गयी, तथा इससे होने वाले आर्थिक और सामाजिक दुष्प्रभाव के बारे मे भी बतलाया गया। विद्यालय के अंदर और बाहर दोनों स्थानों पर साकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल देवघर के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सदर अस्पताल के वरीय फार्मासिस्ट चन्द्र मोली , सजीव मिश्रा और अनुपम कुमार सिंह ने केक काट कर मनाया. डॉक्टर रवि रंजन,डॉक्टर शंकर लाल मुर्मू तथा मनोज कुमार मिश्र ने ने केक खिलाकर इनका अभिवादन किया.जिसमें रवि रंजन,विभूति कुमार, विजय प्रसाद, सुमित चक्रवर्ती, विकास अकेला, बुद्धी नाथ,तापस ,त्रिवेणी, निरंजन, शाहनवाज, गणेश, रिंकू सहित अन्य मौजूद थे।झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के फार्मासिस्ट अहम हिस्सा हैं। दवा की जानकारी…
देवघर। सोनारायठाड़ी क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मणिशंकर ने बुधवार को सोनारायठाड़ी प्रखंड के मोंटू मोड,चंदनपुरा और जरुवाडीह में हेमंत सरकार की योजनाओं को लेकर जनता को जागरूक किया। इस क्रम में मोंटू मोड़ में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मणिशंकर ने कहा कि इंडिया गठबंधन का लाभ हर वर्ग, जाति व समुदाय के लोगों को मिल रहा है। बिजली बिल माफी , मैया सम्मान योजना , पशुधन योजना, साइकिल वितरण आदि योजनाओं का लाभ जनता को मिला। इन योजनाओं की जानकारी देने हेतु घर-घर जाकर अभियान चलाया जा रहा है। हेमंत सोरेन सरकार की…
सारठ के पूर्व विधायक पर भी प्राथमिकी देवघर। जिले के सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतीरिया मोड के पास एक कार्यक्रम में नारेबाजी मामले के बाद झामुमो कार्यकर्ता की पिटाई मामले में पूर्व विधायक चुन्ना सिंह के समर्थकों पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए पथरड्डा ओ०पी० क्षेत्र अंतर्गत अलुवरा गांव के सोनु पाठक,पिता संजय पाठक ने नौ लोगों के खिलाफ सारठ थाने में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। शिकायत पत्र में जिक्र किया है कि 23 सितंबर को दुमका लोकसभा सांसद के स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुआ था। कार्यक्रम के बाद सारठ देवघर स्थित लाइन होटल में खाना खा…
नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना तृतीय घटक के तहत ऋण मेला का आयोजन किया देवघर। बुधवार को नगर निगम कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना घटक-तीन के तहत ऋण मेला का आयोजन किया गया। इसमें नगर निगम के अग्रणी बैंक एवं किफायती आवास योजना से संबंधित लाभुकों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता नगर आयुक्त सह नगर प्रशासक रोहित सिन्हा ने की। मौके पर उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना घटक तीन के लाभुकों को आसान किस्त में लोन उपलब्ध कराना है। प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार एवं राज्य सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना है।…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । 27 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले युवा सदन के चौथे संस्करण 4.0 में पाकुड़ के लगभग 150 युवाओ का चयन पाकुड़ से हुआ है। उनमें से राजनीति में रुचि रखने वाले इलामी गांव के एक ही परिवार के शाहबाज हुसैन एवं चचेरे भाई सरफराज आलम की चुने जाने से परिवार सहित पाकुड़ में खुशी का माहौल है। लोगों को आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि शाहबाज हुसैन एवं उनके चचेरे भाई सरफराज विपक्ष की भूमिका निभाते हुए पाकुड़ की दशा एवं दिशा के साथ-साथ सरकार के नाकामियों एवं भ्रष्टाचार को उजागर करने…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ द्वारा झारखंड सरकार के विरुद्ध स्थानीय सिद्धू कान्हू पार्क के निकट छात्र गर्जना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रांत मंत्री सौरव झा जी उपस्थित रहे। उन्होंने वर्तमान झारखंड के परिदृश्य पर अपना विचार रखते हुए कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में विद्यार्थियों को शिक्षा, युवाओं को रोजगार और महिलाओं को सुरक्षा एवं समान अधिकार के वादे पर राज्य की जनता हेमंत सोरेन को अवसर प्रदान किया। लेकिन राज्य झारखंड आज भी गरीबी और कमजोर प्रशासन की मार झेल रहा है। देश के 40 प्रतिशत खनिज संपदा से परिपूर्ण…
लिट्टीपाड़ा( पाकुड़) । वन विभाग ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर तालपहाड़ी गांव में छापामारी कर 10 बोटा लकड़ी जप्त किया। मिली जानकारी के अनुसार वन प्रमंडल पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि तालपहाड़ी के गांव में लकड़ी माफिया द्वारा लकड़ी का बोटा को एकत्रित कर रखा है। वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर एक टीम फॉरेस्टर बबलू देहरी, वनरकक्षी सुनील कुमार साहा, नीलू निकउद्दीन किस्कू ,स्टीफन हेंब्रम, महिलाल मुर्मू तालपहाड़ी गांव पहुंचकर छापामारी कर 10 बोटा कर्म व साल का लकड़ी जप्त किया है। जिसकी कीमत हजारों में है। वही फॉरेस्टर बबलू देहरी ने बताया कि…



