Author: Santal Express

छह बार के विधायक अनिल विज को टक्कर दे रही चित्रा सरवारा चंडीगढ़ । हरियाणा विधानसभा चुनावों में राजनीतिक माहौल दिलचस्प हो गया है। जहां बीजेपी, कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी), और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के बीच जोरदार मुकाबला है, वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनावी गणित को उलझा दिया है। बागी और निर्दलीय उम्मीदवार मुख्य दलों के लिए चुनौती बने हुए हैं। रोहतक के महम विधानसभा क्षेत्र की स्थिति इसका उदाहरण है। यह क्षेत्र भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ है, लेकिन 2019 में निर्दलीय उम्मीदवार बलराज कुंडू ने यहां से जीत हासिल की थी। कुंडू ने क्षेत्र के विकास…

Read More

महाराष्ट्र के बीड और धाराशिव के जमाकर्ताओं से की 300 करोड़ की धोखाधड़ी वृंदावन । मल्टीस्टेट में 300 करोड़ का घोटाला कर फरार चल रहे बबन शिंदे को महाराष्ट्र के बीड जिले की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बबन शिंदे को यूपी के मथुरा वृंदावन में संत-महंत बनकर रहता था। आरोपी बबन शिंदे के खिलाफ कई केस दर्ज किए हैं। बीड पुलिस ने ऑपरेशन चलाकर शिंदे को गिरफ्तार किया है। वह दिल्ली, नेपाल, असम, उड़ीसा, यूपी में एक साल तक छिपा रहा था। आखिरकार उसे वृंदावन के कृष्णा मंदिर इलाके से पकड़ा गया है। बीड पुलिस के मुताबिक आरोपी…

Read More

इरोड । तमिलनाडु के इरोड जिले में एक होटल के कमरे से पुलिस ने 50 साल पुरानी बंदूक और छह जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। यह कार्रवाई बुधवार देर रात होटल में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। इसके बाद पुलिस ने होटल पर छापा मार। पूरे मामले की जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मामला सथ्यमंगलम मेन रोड स्थित होटल का है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस ने होटल के कमरों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को एक रूम बंद मिला,…

Read More

पटना । बिहार में दो दिग्गज नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्रियों के बीच जाति और डिग्री को लेकर विवाद छिड़ गया। केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जाति को लेकर सवाल उठाते हुए सीधे हमला बोल दिया। मांझी के बयान पर लालू यादव ने भी उसी अंदाज में उन्हें जवाब दिया। दरअसल, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि लालू, प्रसाद यादव नहीं हैं। इस पर लालू यादव ने पलटवार किया और पूछा, मांझी मुसहर हैं क्या? मांझी ने कहा कि उन लोगों की पहले डिग्री बताएं। हम…

Read More

-सीएमओ को भेजा जाएगा प्रस्ताव, सीएम नीतीश लेंगे फैसला पटना । बिहार में विशेष भूमि सर्वेक्षण में जमीन के कागजात जमा करने के लिए लोगों को अब और ज्यादा समय मिल सकता है। इसके लिए बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त नियमावली, 2012 में बदलाव किया जा रहा है। अभी 45 दिन का समय दिया गया था लेकिन अब इसे बढ़ाकर तीन से साढ़े चार महीने तक बढ़ाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा था कि कागजात जमा करने के लिए लोगों को तीन महीने तक का समय दिया जाएगा। लेकिन…

Read More

पटना । पटना की एनआईए कोर्ट ने छह आरोपियों को पूर्वी चंपारण में ट्रेन पलटने की आतंकी साजिश रचने का दोषी माना है। इन लोगों पर 2016 में घोड़ासहन स्टेशन के पास नेपाली बॉर्डर पर आईईडी बम लगाने का आरोप था। कोर्ट ने गवाहों और सबूतों के आधार पर यह फैसला सुनाया है। घटना 30 सितंबर 2016 की है जब घोड़ासहन रेलवे स्टेशन के पास नेपाली बॉर्डर पर रेलवे ट्रैक पर आईईडी बम प्लांट किया गया था। यह बम प्रेशर कुकर में रखा गया था। समय रहते बम को डिफ्यूज कर दिया गया था, जिससे बड़ी दुर्घटना होने बच गई…

Read More

रांची । राज्य सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले 40 डीएसपी रैंक के अफसरों का तबादला किया है। इससे संबंधित अधिसूचना गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बुधवार देर रात जारी कर दी है। इनके हुए तबादले -अशोक कुमार राम डीएसपी बेड़ो, रांची। -नीरज डीएसपी खलारी, रांची। -राजेश कुमार डीएसपी एटीएस। -किशोर कुमार रजक डीएसपी एसीबी, रांची। -मनोज ठाकुर डीएसपी सीसीआर, जमशेदपुर। -सुनील कुमार चौधरी सिटी डीएसपी, जमशेदपुर। -पवन कुमार 2 डीएसपी, बड़कागांव। -अमित कुमार डीएसपी मुख्यालय, हजारीबाग। -अजीत कुमार विमल डीएसपी, बरही। -पवन कुमार 1 डीएसपी, पतरातु। -जय गोविंद प्रसाद गुप्ता डीएसपी मुख्यालय, रामगढ़। -समीर कुमार सवैया…

Read More

हजारीबाग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो अक्टूबर को हजारीबाग में जनसभा के मद्देनजर गुरुवार को भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सदस्य सह प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, हजारीबाग के भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान का जायजा लिया। इससे पहले सभी नेताओं ने झारखंड पुलिस एकेडमी के हेलीपेड और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के ग्राउंड का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम स्थल मटवारी स्थित गांधी मैदान पंहुचकर सभी ने तैयारी का जायजा लिया। टेंट-पंडाल का कार्य शुरू हो चुका है। यहां पहुंचे जिला प्रशासन के कई अधिकारियों से भी इन्होंने…

Read More

बोकारो । झारखंड के बोकारो-तुपकाडीह से बुधवार देर रात गुजर रही एक डाउनलाइन मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिससे उसके दो डिब्बे पलट गए। यह घटना तुपकाडीह और राजाबेरा सेक्शन के बीच हुई। इससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई और डाउनलाइन ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन स्थगित कर दिया गया। घटना के बाद से आरपीएफ बोकारो की 15 सदस्यीय टीम मौके पर मौजूद है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच चल रही है और ट्रैक को साफ किया जा रहा है।

Read More

दुमका। सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में बुधवार से स्नातकोत्तर हिंदी विभाग एवं केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा (भारत सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू हुई। उक्त राष्ट्रीय संगोष्ठी हिंदी के प्रसार में झारखंड के साहित्यकारों का योगदान विषय पर आयोजित की गई। लगातार हो रही बारिश के कारण उद्घाटन सत्र थोड़ा विलंब से करीब 11 बजे शुरू हुआ। सभी मुख्य अतिथि के कार्यक्रम स्थल पर पहुँचते ही स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के विद्यार्थियों ने उन सभी का स्वागत पारंपरिक लोटा-पानी से किया। उसके बाद विवि के कुलगीत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। तत्पश्चात मुख्य…

Read More