पुष्पा 2: द रूल इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, और इसके रिलीज़ से पहले ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। टीज़र और गानों की रिलीज़ के बाद फैंस का इंतजार बढ़ता जा रहा है। अब फिल्म की रिलीज़ से केवल 75 दिन बचे हैं, और जल्द ही अल्लू अर्जुन के दमदार किरदार पुष्पराज को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह अपने आइकॉनिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में उनका सिग्नेचर स्वैग पूरी…
Author: Santal Express
मुंबई । फ़िल्म अभिनेत्री सह समाजसेविका ज़ारा खान को आगामी 29 सितम्बर को दुबई में सम्मानित किया जाएगा। ज़ारा खान फ़िल्म जगत में अपनी खूबसूरत अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। मूलतः ग्वालियर मध्य प्रदेश की निवासी ज़रा हिंदी, तमिल ,तेलुगु और मराठी सहित कई भाषाओं में अपनी बेहतरीन अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। उनकी फिल्मों में वे अपने शसक्त अभिनय के लिए जानी जाती रही हैं। अभिनय के अलावा ज़ारा खान अपने समाजसेवा के लिए भी लोगों के बीच खासी लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं , समय समय पर और अपने जन्मदिन सहित…
नई दिल्ली । स्वास्थ्य विशेषज्ञों की माने तो रोजाना 3 से 5 कप कॉफी पीने से मधुमेह, उच्च रक्तचाप और फैटी लीवर जैसी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। उनका मानना है कि प्रति दिन 3 से 5 कप कॉफी का सेवन सुरक्षित और सेहत के लिए लाभकारी होता है,। कॉफी पीने से टाइप 2 मधुमेह, कोरोनरी धमनी रोग, स्ट्रोक, फैटी लीवर, उच्च रक्तचाप, क्रोनिक किडनी रोग, अवसाद और कुछ कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने सलाह दी है कि कॉफी में चीनी मिलाने से बचना चाहिए। विशेषज्ञों का मानना हैं कि कॉफी में…
नई दिल्ली। कम खाने से उम्र लंबी होती है, यह केवल एक प्राचीन मान्यता नहीं है, बल्कि विज्ञान भी अपनी पुष्टि कर चुका है। ऐतिहासिक रूप से भी कई सभ्यताओं ने लंबी उम्र की खोज की है। जैसे, मेसोपोटामिया की प्राचीन किताब द एपिक ऑफ गिलगामेश में एक राजा अमरत्व पाने की खोज में एक विशेष पौधे की तलाश में निकलता है। बाइबिल में भी पहले के लोगों के 100-200 साल तक जीने का उल्लेख है। आधुनिक विज्ञान ने इस मान्यता की पड़ताल की है और पाया है कि कैलोरी की मात्रा को सीमित करने से उम्र लंबी हो सकती…
नई दिल्ली । एक मामले की सुनवाई के दौरान पटना हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि विधवा महिला को मेकअप करने की क्या जरुरत। फिर यही मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा, जहां हाईकोर्ट की प्रश्नावाली को देखा गया। उच्चतम न्यायालय ने मेकअप सामग्री और एक विधवा के बारे में एक हाईकोर्ट द्वारा की गई टिप्पणी को अत्याधिक आपत्तिजनक करार दिया। न्यायालय 1985 के हत्या के एक मामले में पटना उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ दायर अपीलों पर विचार कर रहा था, जिसमें एक महिला का कथित तौर पर उसके पिता के घर पर कब्जा करने के लिए…
बेंगलुरु । हाल ही में बेंगलुरु में एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया था। आरोपी ने 29 साल की महालक्ष्मी की हत्या कर 59 टुकड़े किए और फ्रिज में भर दिए। बदबू आने के बाद मिली शिकायत पर पुलिस पहुंची तब मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश में थी तभी खबर आई कि मर्डर केस के मुख्य आरोपी ने ओडिशा के भद्रक जिले के गांव में बुधवार दोपहर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसका शव एक पेड़ पर लटकता मिला। उसकी बाइक भी वहीं खड़ी मिली। पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम…
कोलकाता । सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले में एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि इसमें सबूतों के साथ छेड़छाड़ हुई है। सीबीआई ने अदालत को बताया कि ताला थाना में झूठे रिकॉर्ड बनाए गए और सबूतों के साथ छेड़छाड़ की गई। सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज लेडी डॉक्टर रेप-मर्डर मामले की जांच-पड़ताल करते हुए ताला थाने के प्रभारी अभिजीत मंडल और मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से हिरासत में पूछताछ की थी। इसके बाद सीबीआई ने अदालत को अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि उसकी जांच में कुछ…
नई दिल्ली । भारत की अर्थव्यवस्था बहुत तेजी से मजबूत हो रही है। लेकिन चीन की इस पर टेड़ी नजर है। ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने भारत के खिलाफ चीन की बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। चीन अब ऑनलाइन गेमिंग को अपना हथियार बना रहा है। इसी के जरिए वह भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करना चाहता है। दरअसल, ऑनलाइन गेमिंग ऐप के खिलाफ ईडी ने एक बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने पहली बार ऑनलाइन गेमिंग ऐप फीविन से जुड़े चीनी नागरिकों के क्रिप्टो एकाउंट फ्रीज किए हैं। सूत्रों का दावा है कि ईडी ने करीब 25 करोड़…
मथुरा । गुवाहाटी से चातुर्मास करने के बाद मथुरा आए शंकराचार्य अधोक्षजानंद देव तीर्थ ने तिरुपति के लड्डू प्रसाद में ‘‘मिलावट की निंदा की और कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि मंदिरों का प्रशासन सरकारों के हाथ में न होकर एक अलग बोर्ड के हाथ में हो। शंकराचार्य ने बुधवार को यहां गोवर्धन में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। जानकारी के मुताबिक, वह असम के गुवाहाटी से चातुर्मास करने के बाद यहां आए हैं। यहां आदि शंकराचार्य आश्रम पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। तिरुपति लड्डू…
नई दिल्ली। मोदी आर्काइव नाम के एक्स अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुछ पुरानी तस्वीरों को शेयर किया गया है। इन तस्वीरों में पीएम मोदी शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद के साथ चेस खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीर उस समय की है, जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। मोदी आर्काइव ने फोटो शेयर करते हुए पीएम मोदी के एक बयान का जिक्र किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, शतरंज एक ऐसा खेल है, जो जीवन के सौ दुखों को दूर कर सकता है।उन्होंने लिखा, नरेंद्र मोदी शतरंज खेलने के अपने शौक के लिए जाने जाते हैं,…



