Author: Santal Express

केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के वैज्ञानिकों ने किया तैयार लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहमान खेड़ा में स्थित केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (सीआईएसएच) जल्द ही आम की दो नई किस्में पेश करने को तैयार है, जिससे भारत के विविध आमों की सूची में विस्तार होगा। केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान ने अवध समृद्धि और अवध मधुरिमा नाम की किस्में तैयार की हैं। ये नई किस्में भारतीय आमों की विविधता को और समृद्ध करेंगी। बता दें कि आम की दोनों किस्मों, अवध समृद्धि और अवध मधुरिमा का फील्ड ट्रायल चल रहा है और इन्हें जल्द ही लांच किया जाएगा।…

Read More

पटना । जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को बिहार के युवाओं के साथ दूसरे राज्यों में हो रहे दुर्व्यवहार पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में बिहार के लोगों का अपमान हो रहा है। बिहारी व्यक्ति को मूर्ख, अनपढ़ और मजदूर समझा जाता है। आज बिहारी शब्द गाली बन गया है। आज पूरे देश में बिहार के बच्चों का जो अपमान हो रहा है, उसके लिए बिहार के नेता जिम्मेदार हैं। प्रशांत किशोर ने बिहार के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार ज्ञान की धरती रही है। दुनिया भर से लोग…

Read More

रायपुर । बहुचर्चित शराब घोटाले के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी आईएएस अधिकारी विनय चौबे के खिलाफ छत्तीसगढ़ ईओडब्ल्यू ने धारा 420 और 120 के तहत केस दर्ज किया गया है। गुरुवार देरशाम विभाग ने यह जानकारी दी। आईएएस विनय चौबे वर्तमान में झारखंड के पंचायत विभाग में सचिव हैं। उन पर उत्पाद विभाग में बतौर सचिव पदस्थ रहने के दौरान शराब घोटाले में शामिल होने का आरोप है। वे उत्पाद विभाग के साथ-साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सचिव भी थे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासनकाल के दौरान अपनाई गई आबकारी…

Read More

कानपुर । भारत और बांग्लादेश टेस्ट मैच को लेकर गजब का उत्साह है। ​क्रिकेट प्रेमी रात में ही ग्रीन पार्क स्टेडियम पहुंच गए थे। शुक्रवार सुबह स्टेडियम के बाहर दर्शकों की लाइन लगी हुई है। भारतीय टीम ग्रीन पार्क मैदान में पहुंच चुकी है। उत्साह से भरे दर्शकों ने वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल एवं पीएसी तैनात की गई है। मैच का श्रीगणेश होने से पूर्व पूरे मैदान की बम स्क्वायड ने जांच किया। ग्रीन पार्क स्टेडियम के बाहर सुबह से ही क्रिकेट देखने…

Read More

नई दिल्ली । वेस्टइंडीज के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने चोट के कारण कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के अंतिम सत्र के बीच में ही सभी तरह के क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अगले महीने 41 साल के ब्रावो इतिहास में सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने पहले 2021 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था, और पिछले साल आईपीएल से दूर चले गए, क्योंकि उन्होंने कोचिंग में जाना शुरू कर दिया था – पिछले 12 महीनों में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और अफगानिस्तान पुरुष टीम के साथ काम किया है। अगले महीने 41…

Read More

लेबनान में मृतक संख्या 700 पार, आईडीएफ के लड़ाकू विमान गिरा रहे बम वाशिंगटन । व्हाइट हाउस ने लेबनान में युद्धविराम की अपील पर इजराइल के रुख से निराशा जताई है। इस बीच लेबनान में ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह के खिलाफ इजराइल के हवाई हमले जारी हैं। इन हमलों में मारे गए लोगों की संख्या 700 पार कर गई है। द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, इजराइली अधिकारियों ने युद्ध विराम प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कल संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे। उन्होंने इस बात का कोई संकेत नहीं…

Read More

नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना की तरह की चांदी भी लगातार कुलांचे भर रही है। हाल के दिनों में आई तेजी के कारण स्पॉट सिल्वर (हाजिर चांदी) की कीमत रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गई है। चांदी फिलहाल 1.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ 32.24 डॉलर प्रति ऑन्स के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कीमत में आई इस उछाल के कारण चांदी 2012 के बाद के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है। इसके पहले दिसंबर 2012 में चांदी की कीमत 32.71 डॉलर प्रति ऑन्स के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई थी। जानकारों का कहना है कि अमेरिका…

Read More

न्यूयॉर्क । अमेरिका ने बांग्लादेश के पुनर्निर्माण में मदद का वादा करते हुए उसकी नई यात्रा में अच्छा साझेदार बनने की इच्छा व्यक्त की है। अमेरिकी विदेशमंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को कहा कि वाशिंगटन बांग्लादेश के पुनर्निर्माण में मदद के लिए उसके साथ मिलकर काम करेगा। तेजी से काम करने का संकल्प बांग्लादेश के प्रमुख अखबार ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, ब्लिंकन ने न्यूयॉर्क के एक होटल में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस के साथ बैठक में कहा, ”हम अच्छे साझेदार बनना चाहते हैं। हम बांग्लादेश के लिए तेजी से काम करेंगे।” अमेरिका…

Read More

पटना । बिहार के 14 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने शुक्रवार जारी किया है। मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के मुताबिक राज्य के 4 जिलों में अति वृष्टि की चेतावनी जारी की है, जबकि 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। अन्य सभी जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक राज्य में बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। बिहार के 14 जिलों में शुक्रवार को भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट है। सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, शिवहर और पश्चिमी चंपारण जिले में अति भारी…

Read More

भागलपुर । बिहार में भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत बाबूपुर बाखरपुर पूर्वी पंचायत के बीच का पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित पुल टूट गया है। जिससे इस क्षेत्र में आवागमन पूरी तरीके से बाधित हो चुका है। बीते देर रात यह पूल ध्वस्त हुआ है। जिसके कारण पांच पंचायत की आबादी अब प्रखंड मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह से खत्म हो चुका है। पुल टूटने के बाद ग्रामीण तो मौके पर पहुंच गए हैं, लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारी अभी तक इसे देखने तक नहीं पहुंचे हैं। पुल टूटने के कारण लगभग एक लाख की आबादी का प्रखंड मुख्यालय और बाजार…

Read More