नगर क्षेत्र के सैकड़ों घरों में घुसा बारिश का पानी, लोग परेशान गोड्डा : जिले में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से एक तरफ जहां कझिया नदी, गेरुआ नदी आदि अन्य नदियां उफान पर है तो वहीं दूसरी तरफ जिला मुख्यालय में सैकड़ो घर पानी में डूब गए हैं। वहीं नदियों की बात करें तो कझिया, गेरुआ, चीर नदी के अलावा कई अन्य नदियां उफान पर हैं। कुछ नदियों के पुल पर भी पानी का तेज बहाव चल रहा है। बसंतराय नदी में पुल के उपर से पानी का बहाव हो रहा है। इस कारण लोगों का…
Author: Santal Express
–प्रमाण पत्र वितरण के साथ कस्टम ज्वेलरी निर्माण प्रशिक्षण शिविर संपन्न गोड्डा :: इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान गोड्डा द्वारा आयोजित 13 दिवसीय कस्टम ज्वेलरी प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को प्रमाण पत्र वितरण के साथ सम्पन्न हो गया। प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों को असेसर चंद्र, मोहन ठाकुर एवं सावित्री सिंह का लिखित, मौखिक व प्रायोगिक कार्य करवाकर मूल्यांकन किया गया। प्रशिक्षण में ग्रामीण क्षेत्र की 28 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के कलात्मक आभूषण (चूड़ी, कंगन, हार सेट बेंगल बाक्स इत्यादि) बनाये। इस अवसर संस्थान निदेशक विनय कुमार यादव ने कहा कि महिलाएं अपने समूह के माध्यम…
गोड्डा :: झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में सुलहनीय मामले के निष्पादन को लेकर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। मामले के त्वरित निष्पादन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 11 न्यायिक बेंच का गठन किया गया है। प्रथम न्यायिक बेंच पर परिवार वाद, मेट्रीमोनियल वाद एवं भादवि की धारा 125 से संबंधित मामले की सुनवाई होगी। इसकी सुनवाई परिवार न्यायालय के प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय एवं मध्यस्थ अफसर हसनैन शमशाद करेंगे। दूसरे न्यायिक बेंच पर एमएसीटी से संबंधित मामले की सुनवाई होगी। इसकी सुनवाई जिला जज चतुर्थ…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर (पाकुड़ )लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जबरदाहा पँचायत के अंतर्गत हिरणपुर बाजार के निकट स्थित पीएम श्री बालक मध्य विद्यालय हिरणपुर में शिक्षक की कमी से जूझ रहे है बच्चे, पठन पाठन में हो रही है बाधित। बालक मध्य विद्यालय व बालिका मध्य विद्यालय के मर्ज वर्ष 2018 में होने का बाद से विद्यालय में शिक्षकों की कमी होना शुरू हो गया था। अब उक्त बालक मध्य विद्यालय में छात्र छात्राओं की नामांकित संख्या 1220 है।जबकि शिक्षक की संख्या 10 है। जिसमे सहयोगी शिक्षक की संख्या 8 और दो सरकारी शिक्षक है।इससे ही अनुमान लगाया जाता है, कि…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर (पाकुड़ ) । प्रखण्ड मुख्यालय के पुराना दामिन डाकबंगला परिसर में सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा दूर्गा पूजा की तैयारी जोर शोर से किया जा रहा है।वही शिल्पकार माँ दुर्गा की प्रतिमा का रूप देने में जुटे हुए है। इस उक्त पूजा का भब्य पंडाल मायापुर मंदिर के तर्ज पर निर्माण किया जा रहा है। जो आकर्षक का केंद्र बन रहा है।वही वर्षो से खराब पड़ा सुभाष चौक के निकट मास्क लाइट को कमिटी के द्वारा दुर्गा पूजा को देखते हुए मरम्मत किया गया है । जो मास्क लाइट कई वर्षों से खराब पड़ा हुआ था।उक्त…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर( पाकुड़) हिरणपुर में इंदौर स्टेडियम निर्माण की युवाओं की वर्षों पुरानी मांग अब पूर्ण होने का है। इसके निर्माण को लेकर विभागीय रूप से भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश अंचला अधिकारी लिट्टीपाड़ा को अपर समाहर्ता ने दिया है।18 अगस्त को महेशपुर प्रखंड अंतर्गत गाय बथान में मुख्यमंत्री मैया समान योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित की गई थी इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हिरणपुर के युवा चंदन भगत विकास दास दीपक भगत वापीन दत्त मुकेश कुमार आदि ने आवेदन देकर बाजार स्थित फुटबॉल मैदान इंदौर स्टेडियम के निर्माण को लेकर मांग पत्र सोपा था तब…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । बरसात के मौसम में सदर प्रखंड के अमीनघाट ब्रिज से रहसपुर तक सड़क की हालत दयनीय हो चुकी है. सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है. पूरी सड़क में पानी इतना भर गया है कि आधी बाइक डूब जाती है. पानी निकासी के लिए किसी तरह का नाला का भी प्रबंध नहीं है. एक जगह नाला का निर्माण करवाया गया था परंतु नाला का निर्माण इस तरीके से करवाया गया कि पानी निकासी हो ही नहीं पा रहा है. कहीं ना कहीं इस नाला के निर्माण में इंजीनियर साहब का खुराफाती दिमाग था. कहीं ना…
सदर अस्पताल की सभी सेवाएं रहेगी पर्वत जारी संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। उपयुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के सकारात्मक पहल के बाद 28 सितंबर से होने वाली संभावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को सदर अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने वापस ले लिया है। उक्त बातें सदर अस्पताल में प्रेस वार्ता के दौरान डॉक्टर अमित कुमार ने कहा । डॉ अमित कुमार ने कहा कि बीते 22 अगस्त को एक सिजेरियन सफल ऑपरेशन हुआ था। किंतु 22 घंटे के बाद उसकी स्वास्थ्य बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। जबकि उसे बचाने के लिए तीन-तीन चिकित्सक लगे थे। बावजूद…
निर्वाचन विभाग के अधिकारी के साथ मारपीट पटना । पटना में नीतिश कुमार के मंत्री नीरज कुमार बबलू के कर्मी कुणाल कुमार का मोबाइल, बाइक सवार स्नैचरों ने झपट लिया। मामला, सचिवालय थाने में दर्ज किया गया है। कुणाल करीब साढ़े दस बजे अपना काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। विकास भवन के पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश आए। कुणाल ने बताया कि मैंने सोचा कोई जान पहचान का होगा। मैं कुछ समझ पाता इसके पहले बदमाश ने मेरे शर्ट की पैकेट से मोबाइल झपटते हुए फरार हो गए। वहीं, दूसरी ओर पटना के सचिवालय…
रियासी । बीते 9 जून को रियासी में एक बस पर हुए आतंकी हमले में 9 लोगों की मौत हुई थी। इस हमले की जांच एनआईए कर रही है। इसी मामले में शुक्रवार को एनआईए ने जम्मू कश्मीर के 2 जिलों राजौरी और रियासी में सात जगह छापा मारा है। जिन लोकेशन पर तलाशी जारी है, वे हाइब्रिड आतंकवादियों और ओवर-ग्राउंड वर्कर्स से जुड़े हैं। जांच कर रही है एनआईए गृह मंत्रालय ने 17 जून को आतंकी हमले की जांच का जिम्मा एनआईए को दे दिया था। एजेंसी ने हाइब्रिड आतंकवादियों से जुड़े सात ठिकानों की तलाशी ली थी। इसी…



