–प्रमाण पत्र वितरण के साथ कस्टम ज्वेलरी निर्माण प्रशिक्षण शिविर संपन्न
गोड्डा :: इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान गोड्डा द्वारा आयोजित 13 दिवसीय कस्टम ज्वेलरी प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को प्रमाण पत्र वितरण के साथ सम्पन्न हो गया। प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों को असेसर चंद्र, मोहन ठाकुर एवं सावित्री सिंह का लिखित, मौखिक व प्रायोगिक कार्य करवाकर मूल्यांकन किया गया। प्रशिक्षण में ग्रामीण क्षेत्र की 28 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के कलात्मक आभूषण (चूड़ी, कंगन, हार सेट बेंगल बाक्स इत्यादि) बनाये। इस अवसर संस्थान निदेशक विनय कुमार यादव ने कहा कि महिलाएं अपने समूह के माध्यम से या व्यक्तिगत ऋण लेकर इस व्यवसाय में अधिक से अधिक आर्थिक उपार्जन कर सकते हैं। साथ ही संस्थान के द्वारा व्यवसाय को आरंभ करने एवं ऋण दिलाने में दाे वर्षो तक मदद किया जाएगा। मौके पर कार्यक्रम संयोजक आदित्य कुमार, कार्यालय सहायक अशोक कुमार, धीरज कुमार मंडल एवं प्रशिक्षु महिलाएं उपस्थित थीं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


