नई दिल्ली । सितंबर 2026 में हीरो स्प्लेंडर ने एक बार फिर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल बन गई। बीते महीने में स्प्लेंडर की 4,31,279 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 12.49 प्रतिशत अधिक हैं। यह आंकड़े देश की शीर्ष 10 मोटरसाइकिलों की कुल बिक्री में अकेले स्प्लेंडर की लगभग 38 प्रतिशत हिस्सेदारी दर्शाते हैं। होंडा शाइन 1,89,941 यूनिट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही, जिसमें 2.64 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, बजाज पल्सर 1,36,313 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही, हालांकि इसकी बिक्री में 12.51 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। शीर्ष पांच में हीरो एचएफ डीलक्स 1,14,064 यूनिट्स के साथ चौथे स्थान पर रही, लेकिन इसकी बिक्री में मामूली गिरावट आई। टीवीएस अपाचे ने 61,148 यूनिट्स की बिक्री के साथ पांचवां स्थान हासिल किया और 14.67 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 ने 47,286 यूनिट्स के साथ छठा स्थान प्राप्त किया और इसकी बिक्री में 16.90 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
होंडा सीबी यूनिकॉर्न ने 46,468 यूनिट्स की बिक्री के साथ सबसे प्रभावशाली 43.59 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की, जो सूची में सबसे अधिक है। यह मॉडल बाजार में मजबूत वापसी का संकेत देता है। दूसरी ओर, बजाज प्लेटिना की बिक्री में सबसे बड़ी गिरावट (39.04 प्रतिशत) दर्ज की गई, जो 37,952 यूनिट्स के साथ आठवें स्थान पर रही। टीवीएस राइडर की बिक्री भी 13.34 प्रतिशत कम हुई, जबकि हीरो ग्लैमर ने 13.54 प्रतिशत की वृद्धि के साथ दसवां स्थान हासिल किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


