सड़क व जोरिरा में पुलिया के लिए प्रशासन ने नहीं सुनी गांव की गुहार रामा कान्त मालवीय मोहनपुर प्रखंड के महियामो बलजोरा क्षेत्र में शुक्रवार को एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस दतकिचवा जोरिया के पास कच्ची और खराब कीचड़ रास्ते में फंस गई। गर्भवती महिला दर्द से कहराती रही। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फंसी एंबुलेंस को धक्का दिया और बाहर निकाला। फिर गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया। बारिश के कारण गांव तक जाने वाली कच्ची सड़क कीचड़ और दलदल के कारण काफी खराब…
Author: Santal Express
09 मोबाइल 10 सिम कार्ड,प्रतिबिम्ब एप में अपलोड 04 फर्जी मोबाईल नंबर बरामद देवघर। साइबर पुलिस ने एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग के निर्देश पर में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से 05 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ मे साइबर पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि करौं थाना अंतर्गत डिंडाकोली स्टेडियम फुटबॉल मैदान के समीप कुछ साईबर अपराधी फर्जी बैंक पदाधिकारी,कस्टमर केअर पदाधिकारी,क्रेडिट कार्ड पदाधिकारी,एयरटेल पेमेंट बैंक फोन पे कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर आमलोगों को झांसे में लेकर ठगी करते हैं। उपरांत सारठ थाना अंतर्गत जमुआ जंगल के समीप छापामारी कर पांच साईबर…
देवघर। देवीपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,एम्स देवघर में 14 सितम्बर से 28 सितम्बर तक हिन्दी पखवाड़ा-2024 का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्वक और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य संस्थान के संकाय सदस्यों,कर्मचारियों और छात्रों के बीच हिन्दी भाषा के प्रति जागरुकता बढ़ाना और इसके महत्व को उजागर करना था। पखवाड़े के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,जिनमें हिन्दी भाषा और साहित्य को समर्पित गतिविधियों को प्राथमिकता दी गई। इस आयोजन में संकाय, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया,जिससे यह पखवाड़ा अत्यधिक सफल रहा। इस हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत कई रोचक और…
45 लीटर की 60 बोतल विदेशी शराब जब्त देवघर। ऑपरेशन सतर्क के तहत जसीडीह पोस्ट पर रेलवे सुरक्षा बल,आरपीएफ ने जसीडीह रेलवे स्टेशन पर विदेशी शराब के अवैध परिवहन में लगे एक व्यक्ति को पकड़ा। सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार के नेतृत्व में यह अभियान तब चलाया गया जब आरपीएफ टीम ने एक व्यक्ति को लोहे का बक्सा और एक भारी काला बैग लेकर स्टेशन के बीच वाले पुल की ओर बढ़ते देखा। पूछताछ करने पर,व्यक्ति ने खुद को बिहार के पटना के बाढ़ निवासी 38 वर्षीय पंकज कुमार के रूप में परिचय दिया। जसीडीह में आरपीएफ पोस्ट पर विस्तृत पूछताछ के…
देवघर। शनिवार को देवघर केके एन स्टेडियम में देवघर विधानसभा में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेगे। जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। इसको लेकर देवघर विधायक नारायण दास लगातार कार्यक्रम स्थल केके एन स्टेडियम में तैयारी को लेकर निरीक्षण कर रहे हैं।वही आज शुक्रवार को परिवर्तन यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला में परिवर्तन यात्रा रथ पांडे दुकान के पास भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।परिवर्तन यात्रा रथ में विधायक अमित मंडल,जिला अध्यक्ष सचिन रवानी,संजीव जजवाड़े, रीता चौरसिया, सचिन सुल्तानिया, विजया सिंह,पंकज सिंह भदोरिया रथ के साथ शामिल थे। वही इस मौके पर…
साहिबगंज।मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटी कोदरजन्ना में विगत तीन माह से वर्षा जल जमा होने के कारण सैकड़ों परिवार परेशान हैं। पीड़ित दर्जनों ग्रामीण ने बताया कि गांव के एक मनबढू दबंग परिवार द्वारा ग्रामीण पीसीसी सड़क पर स्टोन डस्ट एवं कंक्रीट सीमेंट से बांध बना दिया है। जिससे सैकड़ो परिवार का जीना मुश्किल हो गया है। सभी पीड़ित ग्रामीणों के बच्चे विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं। महिलाएं घर पर रहने को मजबूर है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी इतना गंदा हो गया कि पानी में कीड़े हो जाने के कारण गंभीर बीमारी का खतरा बना हुआ है। समस्या…
कारगिल दियारा के 3 वार्डों में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री सीएम का निर्देश, पर पीड़ितों को हर हाल में मिले राहत साहिबगंज। राजमहल सांसद विजय हांसदा ने शुक्रवार को झामुमो जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी, एमटी राजा, केंद्रीय समिति सदस्य प्रो नजरुल इस्लाम, प्रो मोज़म्मिल हक़ सहित अपर समाहर्ता गौतम भगत के साथ बोट के माध्यम से सदर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित दियरा इलाकों का जायजा लिया। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्पष्ट निर्देश है कि बाढ़ पीड़ितों के बीच हर हाल में राहत सामाग्री का वितरण हो। इस दौरान सांसद ने कारगिल दियारा पहुंच…
साहिबगंज । उपायुक्त महोदय से उनके चेंबर में अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में मिला। साहिबगंज शहर में जनता एवं व्यवसायियों को नागरिक सुविधा देने के संबंध में सात सूत्री मांग पत्र दिया तथा अपनी बातों को विस्तृत रूप से रखा। साहिबगंज अंग्रेजों द्वारा बसाया गया एक सुंदर शहर है जिसकी सड़कों एवं नालियों की व्यवस्था इतनी सुदृढ़ थी कि पूरे शहर का वेस्टेज पानी दो बड़े नालों से निर्वाध बहता था एवं कहीं भी जल जमाव नहीं होता था।अब अव्यवस्था के कारण जनता को बहुत ज्यादा असुविधा हो रही है। पर्व- त्योहारों का समय आ गया है आने वाले…
साहिबगंज । समाचार पत्रो के माध्यम से जानकारी आ रही है कि डीडीसी को सदर अस्पताल साहेबगंज के नोडल पदाधिकारी को हटाने का आदेश स्वास्थ्य मंत्री ने दिया। जो बेहद निंदनीय है । स्वास्थ्य मंत्री के निर्णय से डाँक्टरो का मनोबल और बढेगा वे अपनी मनमानी करेगे, क्या समान्य जनमानस ईंलाज के हल अभाव मे युही मरते रहेगे और अगर डाँक्टरो पर कार्यवाही होगी तो वोलोग आंदोलन के आड़ मे अपनी मनमानी करते रहेगे। जिला प्रशासन ने गोमदी पहाडियां मौत मामले मे जो कार्यवाही कि उसके बाद सरकार के मंत्री जनहित के समर्थन के बजाय आरोपी डाँक्टरो के साथ खडे…
साहिबगंज। जिले के बड़े सदर अस्पताल इन दिनों काफी सुर्खियों में है. जहां आए दिन लापरवाही का नजारा देखने को मिल जाता है. वही सदर अस्पताल में शुक्रवार की शाम एक वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका यह भी आरोप है कि उसकी मौसी की मौत हो जाने के बाद उसे अस्पताल से एंबुलेंस तक नही मिला। करीब एक घण्टा तक शव ले जाने के लिए एंबुलेंस के लिए सम्बंधित कर्मी से बात की। लेकिन कोई चालक ले जाने के लिए तैयार नही हुए।…



