Author: Santal Express

नियुक्तियों के साथ पोस्टिंग में बरती जा रही पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता: मुख्यमंत्री रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज का दिन आपके और आपके परिवार के लिए जितना खुशी और उत्साह का है, उतना ही हमारे लिए भी है। आप सभी सरकार के अभिन्न अंग के रूप में जुड़ रहे हैं। इसे सिर्फ एक नौकरी ना समझें, बल्कि आपको सामाजिक दायित्व निभाने का अवसर प्राप्त हो रहा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप अपनी क्षमता और दक्षता का इस्तेमाल राज्य के विकास के पहिए को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। सोरेन शुक्रवार को डोरंडा स्थित जैप-…

Read More

रांची । दुर्गा पूजा से पहले झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार ने पीडीएस डीलर्स को बड़ी सौगात दी है। राशन डीलरों के कमीशन में 50 प्रतिशत वृद्धि की है। राशन डीलरों को पहले प्रति क्विंटल 100 रुपये कमीशन मिलता था, अब उन्हें प्रति क्विंटल 150 रुपये मिलेंगे। साथ ही सरकार ने झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना को संशोधित कर दिया है। शुक्रवार को धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 49 प्रस्ताव पारित किये गये। बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग की प्रधान सचिव वंदना डाडेल ने बताया कि…

Read More

पीएम मोदी के मन की बात एवं परिवर्तन यात्रा के समापन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपाई ने की बैठक भाजपा के विजयी अभियान को नई गति देने और क्षेत्र में परिवर्तन की लहर को सशक्त बनाने का है अवसर : डॉ लुईस मरांडी दुमका ब्यूरो दुमका। भारतीय जनता पार्टी के दुमका जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष गौरवकांत के अध्यक्षता में एक शुक्रवार को एक बैठक हुई। जिसमें आगामी शनिवार को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने और आगामी रविवार को संथाल परगना में होने वाले परिवर्तन यात्रा के ऐतिहासिक समापन कार्यक्रम की…

Read More

शारदीय नवरात्र के शुरू होने से पूर्व ही नगर परिषद साफ सफाई व्यवस्था को कर लेगा दुरुस्त:शीतांषु एस. के. झा.’सुमन’ दुमका। अगले हफ्ते से नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। इस मौके पर कई किस्म के आयोजन शहर में किए जाएंगे। शहर में यज्ञ मैदान सहित दर्जनों स्थलों पर मां दुर्गा का प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। नवरात्र मेले और दुर्गा पूजाओं का क्रेज देखने को मिलता है। नगरवासी अलग-अलग तरीकों से नवरात्रों का आयोजन होता है। लेकिन साफ सफाई को लेकर नगर परिषद की भूमिका को लेकर वार्ड नंबर 15 के…

Read More

डीसी ने की दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक दुमका। इंडोर स्टेडियम दुमका में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में शुक्रवार को दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई । बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिले में धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जायेगा, इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल सकती है। इसलिए अलर्ट मोड में रहते हुए छोटी-बड़ी सभी बातों पर ध्यान रखना होगा। संबंधित क्षेत्र के बीडीओ- सीओ व थाना प्रभारी पूजा पंडालों का निरीक्षण कर…

Read More

दुमका। झारखंड स्त्री अध्ययन परियोजना एवं आदिवासी महिला संसाधन केंद्र, सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा ओनलाइन माध्यम से दो दिवसीय हिंदी भाषा में अकादमिक लेखन कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस दो दिवसीय आयोजन में देश के अलग- अलग शैक्षणिक संस्थानों से शोध कर रहे 50 से अधिक चयनित शोधार्थी और विद्यार्थी शामिल हुए जिन्हें हिंदी भाषा में शोधपत्र लिखने की पद्धति, चुनौती और समाधान पर मार्गदर्शन दिया गया। सिदो- कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. बिमल प्रसाद सिंह के दिशा निर्देश और प्रोत्साहन से इस कार्यशाला का आयोजन हुआ। कुलपति महोदय ने प्रतिभागियों को शोध लेखन…

Read More

दुमका। जिला उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने शुक्रवार को बताया कि दुमका जिला अंतर्गत चौकीदार के पद पर सीधी एवं बैकलॉग भर्ती को लेकर विज्ञापन संख्या- 01/2024 के क्रम में लिखित परीक्षा दुमका जिला के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर दिनांक- 29.09.2024 (रविवार) को 11ः00 बजे पूर्वाह्न से 12ः30 बजे अपराह्न तक आयोजित की गई थी। उक्त लिखित परीक्षा की तिथि अपरिहार्य कारणवश, अगले आदेश तक स्थगित की जाती है।

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:-भारतीय जनता पार्टी देवघर नगर इकाई की एक महत्वपूर्ण और कामकाजी बैठक आज अग्रहरि आश्रम के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर के अध्यक्ष धनंजय खवाड़े ने किया, कार्यक्रम में विषय प्रवेश करते हुए धनंजय खवाड़े ने बताया कि आने वाले आज परिवर्तन यात्रा का समापन देवघर नगर के के के एन स्टेडियम में होना तय हुआ है। उसमें सभी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर किस प्रकार से भाग ले इस पर चर्चा हुई तथा 29 सितंबर को मन की बात कार्यक्रम को पूर्ण रूपेण सभी बूथों पर करने के लिए भी विशेष रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम…

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:-16वीं झारखंड राज्य पुलिस प्रतियोगिता 2024जो की खेल गांव में 23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित था।उसमे झारखंड के सभी प्रमंडल के 8 जोन के खिलाड़ी भाग लिए थे।उसमे संथाल परगना के टीम कब्बड़ी में लगातार 13वां साल सवर्ण पदक जीता।इस में मुख्य रूप से राहुल कुमार चंदन ,अशरफुल अली खान , मोनू,रमन सिंह,राकेश , रंजीत,सौरभ कुमार,चंदन ठाकुर,अवध कुमार,शेष नाथ पासवान खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर ये पदक जीता।कोच की भूमिका में नीलमणि पासवान पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी जो की 5 साल से लगातार इस टीम को प्रक्षिशन दे रहे है।इस जीत पे देवघर जिला ओलंपिक…

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:-इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर और फूड एंड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट देवघर ने संयुक्त रूप से आज वर्ल्ड टूरिज्म डे के अवसर पे फूड एंड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के कैंपस में 130 प्लांट्स लगाएं गए।जिसके मुख्य अतिथि डीसी विशाल सागर थे।कार्यक्रम की शुरुवात को डीसी के हाथों पहला पौधा लगा कर किया गया साथ ही फूड एंड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल निरपेंद्र सिंह लिंवाल और लेक्चररल डाॅ श्वेता लिंवाल,इनर व्हील क्लब की प्रेसिडेंट अर्चना भगत और सेक्रेट्री कंचन मूर्ति साह , पर्यावरण पुरुष जो प्लांटेशन के मिशाल हैं।पियूष जयसवाल एवम रेडक्रास सोसायटी के कार्यकारिणी सदस्य महेश ने अपने हाथों पौधा…

Read More